Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Chd-Punjab Big news today BJP sounds the bugle for the municipal corporation elections

Chd-Punjab Big news: विस चुनाव को लेकर बीजेपी का एलान, नितिन नबीन पहुंचे चंडीगढ़; नर्सों की हड़ताल समाप्त

Sun, 22 Nov 2026 05:30 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 22 Nov 2026 05:30 PM IST
सार

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने पंजाब में सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया एलान। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव का भाजपा ने किया शंखनाद। 
1822 सिख श्रद्धालु पाकिस्तान रवाना। चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें 

 

विज्ञापन
Chd-Punjab Big news today BJP sounds the bugle for the municipal corporation elections
पंजाब-चंडीगढ़ बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रविवार को चंडीगढ़ में मैराथन का आयोजन हुआ। पंचकूला में पांच दिनों बाद नर्सिंग अधिकारियों की हड़ताल समाप्त हो गई। अमृतसर से  सिख श्रद्धालुओं का जत्था 10 दिन की धार्मिक यात्रा के लिए पाकिस्तान रवाना हुआ। पढ़ें चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें 
विज्ञापन







 
Trending Videos

भाजपा 117 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी विधानसभा चुनाव: ढिल्लों
श्री आनंदपुर साहिब पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि भाजपा पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। पार्टी राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में जनता की पसंद बन रही है और पार्टी आगामी चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी ने नगर निगम चुनाव को लेकर किया शंखनाद
चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शंखनाद कर दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने रविवार को चंडीगढ़ पहुंचे।  यहां उन्होंने सेक्टर-27 स्थित रामलीला मैदान में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन

1822 सिख श्रद्धालु पाकिस्तान रवाना 
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन के लिए 1822 सिख श्रद्धालुओं का जत्था  अटारी-वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान रवाना हुआ। 10 दिनों की यह धार्मिक यात्रा रहेगी। श्रद्धालुओं का जत्था 1 दिसंबर को भारत लौटेगा। पढ़ें पूरी खबर 

नर्सिंग अधिकारियों की हड़ताल समाप्त
पंचकूला में नर्सिंग अधिकारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। सरकार और नर्सिंग अधिकारियों के बीच सहमति बनने के बाद हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने अपना आंदोलन वापस लेने का फैसला लिया। सरकार ने नर्सिंग अधिकारियों का निलंबन भी वापस ले लिया है। इसके साथ ही हड़ताल के दौरान प्रदर्शन में शामिल रहे कर्मचारियों की हाजिरी लगाने का भी फैसला किया गया है। बता दें कि पांच दिनों बाद हड़ताल समाप्त हुई है। पढ़ें पूरी खबर 

चंडीगढ़ में मैराथन का आयोजन 
रविवार सुबह चंडीगढ़ में मैराथन का आयोजन हुआ। इसमें हजारों धावकों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। यूटी खेल विभाग की ओर से आयोजित इस बड़े खेल आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे राष्ट्रीय स्तर के धावकों के साथ अंतरराष्ट्रीय एथलीट भी दौड़ते नजर आए। पढ़ें पूरी खबर 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed