{"_id":"6ac4c2a9405d48ebdd07aee3","slug":"video-dharamshala-dussehra-mela-preparations-25-artisans-haryana-effigies-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला में दशहरा मेले की तैयारियां तेज, हरियाणा से पहुंचे 25 कारीगर; लंका से रावण तक बनेंगे पुतले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला में दशहरा मेले की तैयारियां तेज, हरियाणा से पहुंचे 25 कारीगर; लंका से रावण तक बनेंगे पुतले
जिला मुख्यालय धर्मशाला में जिला स्तरीय दशहरा मेले की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। मेला कमेटी की ओर से पुलिस मैदान के टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस बार पुलिस मैदान का टेंडर 15 लाख रुपये में हुआ है। वहीं, दशहरा मेले के लिए पुतले तैयार करने का टेंडर चार लाख रुपये में हुआ है।
पुतले बनाने का जिम्मा हरियाणा की मंगल सैन एंड संस को मिला है। मंगलवार को हरियाणा से करीब 25 कारीगरों की टीम धर्मशाला पहुंच गई। टीम ने पहुंचते ही पुतलों के निर्माण का काम शुरू कर दिया है।
कारीगर अपने साथ पुतले तैयार करने के लिए बांस भी हरियाणा से लेकर पहुंचे हैं। कारीगरों के अनुसार हिमाचल का बांस अपेक्षाकृत गीला होता है, जबकि बड़े पुतलों के निर्माण के लिए सूखे बांस की आवश्यकता होती है। इसी वजह से वे अपने साथ हरियाणा से सूखा बांस लेकर आए हैं।
धर्मशाला पहुंचने के बाद कारीगरों ने बिना समय गंवाए पुतलों के निर्माण का काम शुरू कर दिया। अब तक करीब 20 फीसदी काम पूरा होने की जानकारी दी गई है।
लंका से रावण तक तैयार होंगे पुतले
इस बार दशहरा मेले में कारीगर लंका, अक्षय, रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले तैयार करेंगे। इन पुतलों को आकर्षक रूप देने के लिए कारीगर लगातार काम में जुटे हुए हैं।
पुतले तैयार करने वाले ठेकेदार मोहन लाल ने बताया कि उनका परिवार पिछले पांच पीढ़ियों से पुतले बनाने का काम कर रहा है। अब उनके बेटे भी इस पारंपरिक काम को आगे बढ़ा रहे हैं।
मोहन लाल ने बताया कि उनका परिवार पूरी टीम के साथ धर्मशाला पहुंचा है। कारीगरों का लक्ष्य वीरवार तक पुतलों के निर्माण का काम पूरा करना है।
धर्मशाला में काम पूरा होने के बाद कारीगरों की टीम कांगड़ा और ज्वालामुखी के लिए रवाना होगी, जहां भी दशहरा आयोजन के लिए पुतले तैयार किए जाएंगे।
दशहरा मेले की तैयारियों के बीच पुतलों के निर्माण का काम शुरू होने से धर्मशाला में उत्सव का माहौल बनने लगा है। आने वाले दिनों में मेले की अन्य तैयारियां भी रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।