Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Karnal to host the grand CBSE National Hockey tournament; 27 teams from across the country and abroad to participate.
{"_id":"6ac4c7572b7aa2954a018396","slug":"video-karnal-to-host-the-grand-cbse-national-hockey-tournament-27-teams-from-across-the-country-and-abroad-to-participate-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में सजेगा सीबीएसई नेशनल हॉकी का महाकुंभ, देश-विदेश से जुटेंगी 27 टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में सजेगा सीबीएसई नेशनल हॉकी का महाकुंभ, देश-विदेश से जुटेंगी 27 टीमें
करनाल सीबीएसई नेशनल हॉकी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी का जिम्मा एसपीएस कॉन्वेंट स्कूल को सौंपा गया है।
इस बात की आधिकारिक जानकारी देते हुए एसपीएस कॉन्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश कुमार शर्मा और मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य अंकित बंसल ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर स्कूल प्रशासन की ओर से तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं।
ऑल इंडिया से 27 टीमें दिखाएंगी अपना दम
आयोजकों के अनुसार, इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में ऑल इंडिया स्तर पर कुल 27 टीमें हिस्सा लेंगी। देश के अलग-अलग राज्यों और सीबीएसई ज़ोन से चुनी गई ये टीमें खिताब जीतने के लिए मैदान में उतरेंगी।
ओमान की 3 टीमें भी होंगी शामिल
इस बार का सीबीएसई नेशनल हॉकी टूर्नामेंट अंतरराष्ट्रीय रंग में रंगा नज़र आएगा। भारत भर की टीमों के अलावा, खाड़ी देश ओमान से भी 3 अंतर्राष्ट्रीय सीबीएसई स्कूल टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विशेष रूप से करनाल पहुंच रही हैं। इससे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव प्राप्त होगा।
खिलाड़ियों के रहने व सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
प्रिंसिपल नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि बाहर से आने वाले सैकड़ों खिलाड़ियों और कोचों के ठहरने, भोजन तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। टूर्नामेंट के सभी मैच अंतर्राष्ट्रीय मानकों और नियमावली के तहत खेले जाएंगे।
सीबीएसई नेशनल हॉकी प्रतियोगिता की मेजबानी मिलना स्कूल व पूरे करनाल शहर के लिए गर्व की बात है। हमारा लक्ष्य सभी खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं और खेल भावना से भरपूर माहौल प्रदान करना है। -अंकित बंसल, मैनेजमेंट सदस्य, एसपीएस कॉन्वेंट स्कूल।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।