{"_id":"6ab94d36d38a4aa3f7096fc2","slug":"madiyado-rural-bank-fire-inverter-and-four-batteries-completely-burnt-damoh-news-c-1-1-noi1513-4773400-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"दमोह: मडियादो में ग्रामीण बैंक के अंदर लगी आग, धुएं से मचा हड़कंप; इन्वर्टर और चार बैटरियां जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमोह: मडियादो में ग्रामीण बैंक के अंदर लगी आग, धुएं से मचा हड़कंप; इन्वर्टर और चार बैटरियां जलकर खाक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:14 PM IST
Link Copied
हटा तहसील के मडियादो में रविवार को मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक के अंदर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बैंक के अंदर से धुआं उठता देख आसपास मौजूद ग्रामीण घबरा गए और तत्काल बैंक प्रबंधन को इसकी सूचना दी। बैंक कर्मियों के मौके पर पहुंचने पर अंदर धुआं भरा मिला। जांच करने पर इन्वर्टर और चार बैटरियां जली हुई पाई गई।
जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई, जब बैंक बंद था। गनीमत रही कि आग बैंक के अन्य हिस्सों तक नहीं पहुंची, वरना दस्तावेज, फर्नीचर और अन्य सामग्री को नुकसान पहुंचने के साथ बड़ा हादसा हो सकता था। बैंक रहवासी क्षेत्र में स्थित होने के कारण आग फैलने की स्थिति में आसपास के लोगों के लिए भी खतरा पैदा हो सकता था।
इन्वर्टर और चार बैटरियां जलीं
बैंक प्रबंधन के अनुसार आग लगने से इन्वर्टर और चार बैटरियां पूरी तरह जल गईं। शुरुआती तौर पर बिजली के फॉल्ट की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। बैंक प्रबंधन ने मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी है।
बिना सूचना स्मार्ट मीटर लगाने पर उठे सवाल
बैंक प्रबंधन की ओर से यह भी बताया गया कि शनिवार रात बैंक के बाहर स्मार्ट मीटर लगाकर बिजली सप्लाई चालू कर दी गई थी। बैंक प्रबंधन का कहना है कि मीटर लगाए जाने की उसे कोई सूचना नहीं दी गई और न ही इस संबंध में कोई विभागीय पत्र प्राप्त हुआ था। बैंक प्रबंधन को आशंका है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद हुए विद्युत फॉल्ट की वजह से इन्वर्टर और बैटरियों में आग लगी हो सकती है। हालांकि स्मार्ट मीटर ही आग लगने की वजह था या नहीं, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
‘ब्लास्ट होता तो पूरा बैंक जल सकता था’
बैंक प्रबंधक हरीश अहिरवार ने बताया कि आग से इन्वर्टर और बैटरियां जली हैं। स्मार्ट मीटर बिना बैंक को सूचना दिए लगाया गया था। मामले की जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि फॉल्ट के दौरान बड़ा ब्लास्ट हो जाता तो बैंक के अंदर आग तेजी से फैल सकती थी और बड़ा नुकसान होने की आशंका थी। फिलहाल घटना के बाद बैंक में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के वास्तविक कारण और स्मार्ट मीटर से इसका कोई संबंध है या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।