{"_id":"6ab7bd03dd6c7e115509f553","slug":"10-foot-python-gets-stitches-after-suffering-two-deep-wounds-in-hatta-damoh-news-c-1-1-noi1513-4767370-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"दमोह: हिनौती में घायल अवस्था में मिला 10 फीट का अजगर, दो बार हुआ ‘कुल्हाड़ी’ के वार, घाव देखकर चौंके विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमोह: हिनौती में घायल अवस्था में मिला 10 फीट का अजगर, दो बार हुआ ‘कुल्हाड़ी’ के वार, घाव देखकर चौंके विशेषज्ञ
दमोह जिले के हटा वन परिक्षेत्र के हिनोती गांव में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों को करीब 10 फीट लंबा अजगर घायल हालत में दिखाई दिया। अजगर के शरीर के ऊपरी हिस्से में दो जगह गहरे घाव थे। घायल अजगर को देखकर ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक उसका रेस्क्यू कर उपचार के लिए हटा के पशु अस्पताल पहुंचाया।
दो गहरे घाव, अस्पताल में लगाए गए टांके
वन विभाग की टीम ने अजगर को पशु अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकीय देखरेख में उसके घावों का उपचार किया गया। घाव काफी गहरे होने के कारण उन्हें टांके लगाकर बंद किया गया। उपचार के बाद अजगर की हालत में सुधार बताया गया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे हटा वन परिक्षेत्र के रमना बीट के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।
घाव देखकर सर्प विशेषज्ञ भी रह गए हैरान
अजगर के उपचार के दौरान सर्प विशेषज्ञ नवीन खान भी पशु अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अजगर के शरीर पर मौजूद घावों को देखकर आशंका जताई कि निशान किसी धारदार हथियार, संभवतः कुल्हाड़ी के वार जैसे दिखाई दे रहे थे। उन्होंने बताया कि अजगर के ऊपरी हिस्से में दो स्थानों पर गहरे घाव थे, जिन पर उपचार के दौरान टांके लगाए गए। अजगर के उपचार और घावों पर टांके लगाए जाने का वीडियो शुक्रवार दोपहर सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया। बताया जा रहा है कि वीडियो गुरुवार का है। वीडियो में घायल अजगर के घावों का उपचार करते हुए दिखाई देता है।
वन विभाग की टीम ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा
वन क्षेत्राधिकारी विकास सेठ के निर्देशन में वन विभाग की टीम ने सूचना मिलते ही कार्रवाई की। घायल अजगर को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर पशु अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के बाद उसकी स्थिति में सुधार होने पर उसे प्राकृतिक आवास में वापस छोड़ दिया गया। वन विभाग की तत्परता से घायल अजगर को समय पर उपचार मिला और उसे सुरक्षित जंगल में पहुंचाया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।