फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh News: Health Team Conducts Raid on Three Clinics in Footera Kala

दमोह: फुटेरा कला में झोलाछाप डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई, तीन क्लीनिक सील; दो कार्टून दवाएं जब्त

Sat, 26 Sep 2026 09:40 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 26 Sep 2026 09:40 PM IST
Damoh News: Health Team Conducts Raid on Three Clinics in Footera Kala

दमोह जिले के बटियागढ़ ब्लॉक के फुटेरा कला गांव में शनिवार को झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। एक मरीज की इलाज के दौरान मौत के बाद मिली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार योगेंद्र चौधरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव में संचालित निजी क्लीनिकों का औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान नियमों के विपरीत संचालित पाए गए तीन क्लीनिकों को सील कर दिया गया। टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में दवाइयां भी जब्त की हैं।

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले फुटेरा कला गांव में इलाज कराने पहुंचे घुराटा निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने के बाद सागर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया था कि फुटेरा कला में एक झोलाछाप डॉक्टर से कराए गए इलाज के बाद मरीज की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फुटेरा कला में संचालित निजी क्लीनिकों की जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें- उज्जैन: महाविद्यालय प्राचार्या की आरती उतारकर एनएसयूआई ने दर्ज कराया अनोखा विरोध, अभाविप पर पक्षपात का आरोप

नूरी क्लीनिक समेत तीन जगह कार्रवाई
शनिवार को बटियागढ़ तहसीलदार योगेंद्र चौधरी के नेतृत्व में डॉक्टर नीलेश पटेल, डॉक्टर ऋषि पटेल और चौकी प्रभारी आनंद अहिरवार सहित टीम फुटेरा कला पहुंची। टीम ने एक-एक कर निजी क्लीनिकों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान बंगाली डॉक्टर बबलू बैरागी के नूरी क्लीनिक को सील किया गया। इसके अलावा चांदसी क्लीनिक सहित दो अन्य स्थानों पर भी जांच की गई। अधिकारियों के अनुसार, इन स्थानों पर आवश्यक चिकित्सकीय डिग्री और वैध दस्तावेजों के संबंध में अनियमितताएं मिलीं। टीम ने वहां मौजूद दवाइयों को जब्त कर संबंधित क्लीनिकों को सील कर दिया।

दो कार्टून दवाइयां जब्त
कार्रवाई के दौरान टीम ने अलग-अलग क्लीनिकों से दो कार्टून दवाइयां बरामद कर जब्त की हैं। अधिकारियों ने मौके पर मिले दस्तावेजों और दवाइयों की जांच करते हुए कार्रवाई का प्रतिवेदन तैयार किया है। यह प्रतिवेदन वरिष्ठ अधिकारियों को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया है।

लंबे समय से मिल रही थीं शिकायतें
स्वास्थ्य विभाग के डॉ. ऋषि पटेल ने बताया कि फुटेरा कला क्षेत्र में अवैध रूप से क्लीनिक संचालित किए जाने की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर टीम ने शनिवार को तीन स्थानों पर कार्रवाई की। जांच के दौरान नियमों के विपरीत संचालित पाए गए क्लीनिकों को सील किया गया और दवाइयां जब्त की गईं। तहसीलदार योगेंद्र चौधरी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के बाद संबंधित क्लीनिकों का जांच प्रतिवेदन तैयार किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में दस्तावेजों, दवाइयों और क्लीनिक संचालन से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हमीरपुर: खरवाड़ स्कूल में उत्साह से मनाया बैग फ्री डे, बच्चों ने योग, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में लिया भाग

वीडियो: ददाहू सीबीएसई स्कूल में सहशिक्षा की शुरुआत, 63 छात्राओं ने लिया प्रवेश

26 Sep 2026

लखनऊ में बारिश ने मरीजों के लिए भी पैदा कीं मुश्किलें

26 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन

एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतने वाली क्रिकेटर नंदिनी शर्मा का चंडीगढ़ में सम्मान, परिवार संग मनाया जश्न

हांसी के बास में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन, दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

26 Sep 2026
विज्ञापन

बदलते मौसम के बीच बारिश, घंटाघर-राजपुर क्षेत्र में बढ़ी ठंडक

26 Sep 2026

लखनऊ के माल क्षेत्र में बारिश से धान की फसल को नुकसान

26 Sep 2026
विज्ञापन

Video: बारिश से पांच मकानों की दीवारें गिरीं, लोगों ने दूसरों के घरों में ली शरण

26 Sep 2026

लखनऊ में बारिश के बीच भरभराकर गिरी कच्चे मकान की कोठरी, मलबे में दबकर बुजुर्ग की मौत

26 Sep 2026

वीडियो: ऊना में जिला स्तरीय ओपन जूडो चैंपियनशिप का आगाज, विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिलेगा मौका

26 Sep 2026

फरीदकोट में मछली पालकों की राज्य स्तरीय बैठक, मुफ्त बिजली व सब्सिडी की मांग

फतेहाबाद के टोहाना में शहीद-ए-आजम के सपनों का भारत बनाने का आह्वान

26 Sep 2026

फतेहाबाद के पिरथला में बिजली घर की चारदीवारी का निर्माण कार्य रुकवाया

26 Sep 2026

अमृतसर में खुलेआम नशे की बिक्री पर भड़के सांसद विक्रमजीत साहनी, पुलिस कमिश्नर से नाकाबंदी की मांग

26 Sep 2026

अलवर नगर निगम में महापौर सुमन लता ने संभाली कमान: पूजा-अर्चना कर पदभार ग्रहण किया, शहर के विकास का वादा

26 Sep 2026

उमरिया: लगातार बारिश से बढ़ा जोहिला डैम का जलस्तर, चार गेट खोलकर छोड़ा जा रहा पानी

26 Sep 2026

Gaya: मौत से पहले खुद का पिंडदान क्यों? गयाजी में आज भी निभाई जाती है ये अनोखी परंपरा

26 Sep 2026

शाहजहांपुर: 24 घंटे में 175 मिमी बारिश से शहर बेहाल, खेतों में बिछी धान की फसल

26 Sep 2026

बारिश ने बढ़ाईं किसानों की मुश्किलें, खैर में परेशान किसान यह बोले

26 Sep 2026

सड़क खराब को लेकर आक्रोशित श्रद्धालुओं ने नगर पालिका के खिलाफ की नारेबाजी

26 Sep 2026

डिप्टी सीएम को ज्ञापन देने जा रहे छात्र नेता हाउस अरेस्ट

26 Sep 2026

सोनीपत में कांग्रेस के ब्लॉक सम्मेलन में जुटे हजारों कार्यकर्ता, संगठन मजबूती पर जोर

26 Sep 2026

वीडियो: बदायूं में भारी बारिश से जलभराव, पेड़ गिरे, बिजली ठप

26 Sep 2026

Video: भारी बारिश से लखनऊ के कई इलाकों में बिगड़े हालात, जलभराव और हादसों से बढ़ी परेशानी

26 Sep 2026

Video: निशातगंज में 150 साल पुराना बरगद का पेड़ गिरा, डाला दबकर क्षतिग्रस्त

26 Sep 2026

VIDEO: बारिश का कहर: पेड़-मकान और दीवारें ढहीं, कई रास्ते बंद, बिजली आपूर्ति भी प्रभावित

26 Sep 2026

VIDEO: गोमती नदी में डूबे 40 वर्षीय शिव कैलाश निषाद, तलाश में जुटी टीमें

26 Sep 2026

VIDEO: लगातार बारिश के बीच जिलाधिकारी ने जारी किया संदेश, कहा- सर्वे कर कृषि में हुए नुकसान की होगी भरपाई

26 Sep 2026

एडीसी अभिषेक गर्ग बोले- एससी-एसटी अत्याचार के मामलों की जांच और अभियोजन में न हो देरी

आजमगढ़ में बगीचे में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

26 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed