फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   sukh ashray scheme abhishek pucca house una himachal

Una: सुख-आश्रय ने बदली अभिषेक की जिंदगी, 3 लाख की मदद से बना पक्का घर; अब बरसात में चैन की नींद

Sun, 27 Sep 2026 05:15 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Sun, 27 Sep 2026 05:15 PM IST
sukh ashray scheme abhishek pucca house una himachal
कभी बारिश का मौसम आते ही बहडाला निवासी अभिषेक कुमार की चिंता बढ़ जाती थी। कच्चे मकान की छत और दीवारों को देखकर उन्हें हर बार यही डर रहता था कि बारिश इस बार कितनी परेशानी लेकर आएगी। पक्का घर बनाने की इच्छा थी, लेकिन दिहाड़ी-मजदूरी से होने वाली सीमित आमदनी में यह सपना पूरा करना आसान नहीं था। अब तस्वीर बदल गई है। मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत मिली तीन लाख रुपये की सहायता और अपनी जमा पूंजी से 24 वर्षीय अभिषेक ने पक्का मकान तैयार कर लिया है। इस बार बरसात उनके लिए चिंता नहीं, बल्कि सुकून लेकर आई। अभिषेक के जीवन में मुश्किलें काफी पहले शुरू हो गई थीं। वर्ष 2006 में उनके पिता का निधन हो गया। इसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके सामने आ गई। उनके पिता दिहाड़ी-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। वर्ष 2016 में मां का भी निधन हो गया। माता-पिता के साये से दूर होने के बाद अभिषेक को कम उम्र में ही अपने जीवन की जिम्मेदारियां खुद संभालनी पड़ीं। उन्होंने मजदूरी करने के साथ अपनी पढ़ाई भी पूरी की। कच्चे मकान में रहते हुए बारिश के दिनों में अभिषेक की मुश्किलें बढ़ जाती थीं। पक्का मकान बनाने की जरूरत महसूस होती थी, लेकिन रोजमर्रा के खर्चों के बीच निर्माण के लिए पर्याप्त पैसे जुटाना संभव नहीं हो पा रहा था। इसी दौरान उन्हें मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना की जानकारी मिली। उन्होंने स्थानीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क किया। इसके बाद उन्हें जिला बाल संरक्षण अधिकारी कार्यालय ऊना से जोड़ा गया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें आवास निर्माण के लिए तीन लाख रुपये की सहायता चार किस्तों में मिली। अभिषेक ने योजना की सहायता राशि के साथ अपनी जमा पूंजी लगाई और उसी जमीन पर पक्का घर तैयार कर लिया। सुख-आश्रय योजना से अभिषेक को सिर्फ मकान बनाने में ही मदद नहीं मिली है। उन्हें जीवन-यापन के लिए हर माह चार हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी मिल रही है। अभिषेक के अनुसार माता-पिता के निधन के बाद जीवन संभालना आसान नहीं था। सरकार से मिली मदद ने उन्हें न सिर्फ अपना घर बनाने में सहारा दिया, बल्कि रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में भी मदद मिल रही है। वह मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार का आभार जताते हैं। मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना 28 फरवरी 2023 को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पहल पर शुरू की गई थी। योजना का उद्देश्य माता-पिता का संरक्षण खो चुके बच्चों और युवाओं को शिक्षा, देखभाल, आवास और अन्य आवश्यक जरूरतों के लिए सहायता उपलब्ध करवाना है। हिमाचल प्रदेश में ऐसे बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ का कानूनी दर्जा दिया गया है। पात्र बच्चों और युवाओं को 27 वर्ष की आयु तक विभिन्न प्रकार की सहायता उपलब्ध करवाने का प्रावधान है। योजना के तहत शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, विवाह सहायता और आवास के साथ पात्र युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए दो लाख रुपये तक की सहायता का भी प्रावधान है। जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) ऊना हरीश मिश्रा ने बताया कि योजना के तहत पात्र बच्चों और युवाओं को शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, विवाह सहायता और आवास निर्माण समेत विभिन्न जरूरतों के लिए सहायता प्रदान की जा रही है। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिला प्रशासन पात्र बच्चों और युवाओं तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि सुख-आश्रय योजना जरूरतमंद बच्चों और युवाओं को शिक्षा, आवास और जीवन की अन्य आवश्यक जरूरतों में सहारा दे रही है। अभिषेक की कहानी बताती है कि सरकारी मदद जब सही जरूरतमंद तक पहुंचती है तो वह सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं रहती, बल्कि किसी के लिए अपने घर और सुरक्षित भविष्य की नींव बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ में एसआईआर को लेकर सीएम योगी ने कांग्रेस, सपा और आरजेडी की बयानबाजी पर सवाल उठाए

27 Sep 2026

विहिप हरियाणा ने अशोक सिंहल को किया याद, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा

27 Sep 2026

अलीगढ़ में मौसम कुछ खुला, अभी भी छाए काले बादल

27 Sep 2026

लखनऊ में जी-20 रोड से गोमती नगर की ओर आने वाली सड़क के अंडरपास में जलभराव, की गई बंद

27 Sep 2026

शिमला में रविवार को भी खुले बैंक, कल से तीन दिन हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी

27 Sep 2026
विज्ञापन

लखनऊ में इकाना स्टेडियम के पास सीजी सिटी में करीब 100 मीटर धंसी सड़क

27 Sep 2026

मंडी: 200 बैग से शुरू किया मशरूम का कारोबार, अब 7 हजार बैग तक पहुंचा; हर माह डेढ़ लाख रुपये की कमाई

27 Sep 2026
विज्ञापन

बरेली: मीरगंज इलाके में खपरैल गिरने से महिला की मौत, युवक घायल

27 Sep 2026

पुण्यतिथि पर 'संस्कृति एवं भारतीय संस्कृति' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

27 Sep 2026

विश्व नदी और पर्यटन दिवस पर नमामि गंगे ने दिया संदेश, नदियां स्वच्छ हाेंगी तो बढ़ेगा पर्यटन; VIDEO

27 Sep 2026

ट्रेड शो: यूपी में तैयार हो रही पांचवीं पीढ़ी की पिस्टल, सेना की जरूरतों पर फोकस

27 Sep 2026

लखनऊ में बारिश से कई इलाकों में जलभराव, पानी कम हुआ तो भी परेशानियां कम नहीं; लोगों ने बयां किया दर्द

27 Sep 2026

VIDEO: पुलिस ने 24 घंटे में कुंडल लूट का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

27 Sep 2026

चमोली: 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश, परखाल तिराहे के पास पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरे

27 Sep 2026

ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस और नशा मुक्ति के लिए दाैड़ा चंडीगढ़

कानपुर में सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन, विजयनगर में परिजनों ने लगाया जाम

27 Sep 2026

उत्तरकाशी: गंगोत्री धाम की ऊंची चोटियों और भारत-चीन सीमा पर लगातार हो रही बर्फबारी

27 Sep 2026

राज्थान में सितंबर के अंत में बदला मौसम, बारिश-ओलावृष्टि के साथ 16 जिलों में यलो अलर्ट

27 Sep 2026

श्रीनगर: लगातार बारिश से अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ा, अलकेश्वर घाट हुआ जलमग्न

27 Sep 2026

महेंद्रगढ़ में बाइक की टक्कर से फायर ब्रिगेड कर्मी की मौत, भोजावास-सुंदरह मार्ग पर सुबह सैर के दौरान हुआ हादसा

अमृतसर में आपत्तिजनक नारे लिखने के आरोप में दो गिरफ्तार

27 Sep 2026

अमृतसर पहुंचे हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, पंजाब में डबल इंजन सरकार का दावा

27 Sep 2026

अमृतसर में पंजाब सखी शक्ति मेले का शुभारंभ, 8 जिलों की महिला उद्यमियों ने लगाए 75 स्टॉल

27 Sep 2026

बठिंडा में हथियारों से लैस 20 युवकों ने घर पर किया पथराव

कानपुर के सरसौल में मौसम की मार, पहली बार फ्लॉप हुआ सिकठिया पुरवा मेला

27 Sep 2026

फरीदाबाद: नशा मुक्ति का संदेश लेकर दौड़े धावक, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिलाई शपथ

27 Sep 2026

चक्रवात का असर: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 48 घंटे से बारिश, नदी-नाले उफान पर; कई रास्तों पर बढ़ा खतरा

अम्बिकापुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक, निराकरण के दिए सख्त निर्देश

27 Sep 2026

सीजी क्राइम: दुर्ग में नाबालिग युवती की संदिग्ध हत्या, सिर पर भारी वस्तु से वार की आशंका; आरोपी फरार

27 Sep 2026

उज्जैन: अश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा पर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, भस्म आरती में गूंजा जय श्री महाकाल

27 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed