फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Madiyado Rural Bank Fire: Inverter and Four Batteries Completely Burnt

दमोह: मडियादो में ग्रामीण बैंक के अंदर लगी आग, धुएं से मचा हड़कंप; इन्वर्टर और चार बैटरियां जलकर खाक

Sun, 27 Sep 2026 11:14 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 27 Sep 2026 11:14 PM IST
Madiyado Rural Bank Fire: Inverter and Four Batteries Completely Burnt

हटा तहसील के मडियादो में रविवार को मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक के अंदर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बैंक के अंदर से धुआं उठता देख आसपास मौजूद ग्रामीण घबरा गए और तत्काल बैंक प्रबंधन को इसकी सूचना दी। बैंक कर्मियों के मौके पर पहुंचने पर अंदर धुआं भरा मिला। जांच करने पर इन्वर्टर और चार बैटरियां जली हुई पाई गई।

जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई, जब बैंक बंद था। गनीमत रही कि आग बैंक के अन्य हिस्सों तक नहीं पहुंची, वरना दस्तावेज, फर्नीचर और अन्य सामग्री को नुकसान पहुंचने के साथ बड़ा हादसा हो सकता था। बैंक रहवासी क्षेत्र में स्थित होने के कारण आग फैलने की स्थिति में आसपास के लोगों के लिए भी खतरा पैदा हो सकता था।

इन्वर्टर और चार बैटरियां जलीं
बैंक प्रबंधन के अनुसार आग लगने से इन्वर्टर और चार बैटरियां पूरी तरह जल गईं। शुरुआती तौर पर बिजली के फॉल्ट की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। बैंक प्रबंधन ने मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी है।

ये भी पढ़ें- हैवानियत: लोग रोकते रहे पर वो मारता रहा, भरे बाजार लोहे के पाइप मार-मारकर ले ली युवक की जान; खौफनाक मंजर

बिना सूचना स्मार्ट मीटर लगाने पर उठे सवाल
बैंक प्रबंधन की ओर से यह भी बताया गया कि शनिवार रात बैंक के बाहर स्मार्ट मीटर लगाकर बिजली सप्लाई चालू कर दी गई थी। बैंक प्रबंधन का कहना है कि मीटर लगाए जाने की उसे कोई सूचना नहीं दी गई और न ही इस संबंध में कोई विभागीय पत्र प्राप्त हुआ था। बैंक प्रबंधन को आशंका है कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद हुए विद्युत फॉल्ट की वजह से इन्वर्टर और बैटरियों में आग लगी हो सकती है। हालांकि स्मार्ट मीटर ही आग लगने की वजह था या नहीं, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

‘ब्लास्ट होता तो पूरा बैंक जल सकता था’
बैंक प्रबंधक हरीश अहिरवार ने बताया कि आग से इन्वर्टर और बैटरियां जली हैं। स्मार्ट मीटर बिना बैंक को सूचना दिए लगाया गया था। मामले की जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि फॉल्ट के दौरान बड़ा ब्लास्ट हो जाता तो बैंक के अंदर आग तेजी से फैल सकती थी और बड़ा नुकसान होने की आशंका थी। फिलहाल घटना के बाद बैंक में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के वास्तविक कारण और स्मार्ट मीटर से इसका कोई संबंध है या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: डिलीवरी के नाम पर 3800 रुपये मांगने का आरोप, सोमवार को स्टाफ नर्स और वार्ड आया को नोटिस

27 Sep 2026

कुल्लू: विश्व पर्यटन दिवस पर जाणा वॉटरफॉल में चला स्वच्छता अभियान, स्थानीय लोगों ने किया श्रमदान

27 Sep 2026

हाथरस के दाऊजी महाराज मेला में महिला कबड्डी प्रतियोगिता, सिंगर एनडी जाट ने गाया गीत

27 Sep 2026

काशीपुर छात्रसंघ चुनाव: अध्यक्ष पद के चार दावेदार मैदान में, एक प्रत्याशी का पर्चा खारिज

शाहजहांपुर: एनसीसी कैडेट्स ने सीखा पानी के अंदर सांस लेने का हुनर, स्कूबा डाइविंग कैंप शुरू

27 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन, विजेताओं को ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित

27 Sep 2026

VIDEO: 70 घंटे से बिजली गुल, पानी के लिए भी तरसे दर्शननगर फीडर के लोग

27 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: सुबह धूप के बाद दोपहर में फिर ली मौसम ने करवट, हुई बारिश

27 Sep 2026

VIDEO: मस्जिद नदी में समाई, अब बाबा नारायण दास धाम पर सरयू का खतरा

27 Sep 2026

VIDEO: सड़क हादसे में अमरोहा में युवक की मौत, घर आया शव

27 Sep 2026

VIDEO: ज्योति जागृति संस्थान द्वारा सत्संग का आयोजन, लोगों ने हरिकथा का लिया आनंद

27 Sep 2026

चित्रकूट: मंदाकिनी का पानी घटा, छोड़ गई तबाही, रामघाट की 200 से अधिक दुकानों में घुसा था दो से तीन फीट पानी

27 Sep 2026

VIDEO: एटा के सकीट में तेज हवा से बिजली का खंभा, सड़क पर लगा लंबा जाम

27 Sep 2026

VIDEO: दफ्तरों के नहीं लगाने होंगे चक्कर, एक ही जगह पर सभी समस्याओं का समाधान; नगर निगम में लगा शिविर

27 Sep 2026

VIDEO: जिलाधिकारी ने किया रामलीला मैदान और जनकपुरी का निरीक्षण, कार्य समय से पूरा करने के दिए निर्देश

27 Sep 2026

VIDEO: बारिश में किया परीक्षण, संविदा कर्मचारी करंट लगने से झुलसा; लापरवाही के आरोप

27 Sep 2026

मेरठ: शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से धूमधाम से निकली वार्षिक रथयात्रा

27 Sep 2026

मेरठ: महाभारत प्रसंग एवं परीक्षित कथा से भक्तिभाव में डूबा पंडाल

27 Sep 2026

ऊना: चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचे NHM निदेशक दीपक सोनी, मां के दरबार में नवाया शीश

27 Sep 2026

रेवाड़ी में अनोखी पहल, श्मशान भूमि में बना ओपन जिम

27 Sep 2026

रतिया में किसानों की महापंचायत, धान खरीद की शर्तें हटाने की मांग

27 Sep 2026

कानपुर: दिव्यांग क्रिकेटरों की टी-20 लीग में चार टीमों की टक्कर 28 सितंबर से

27 Sep 2026

Una: सुख-आश्रय ने बदली अभिषेक की जिंदगी, 3 लाख की मदद से बना पक्का घर; अब बरसात में चैन की नींद

27 Sep 2026

शाहजहांपुर: ग्रीन रोड निर्माण के लिए कवि तिराहा से टाउनहाल रोड बंद, लोग परेशान

27 Sep 2026

अंबाला में निर्माणाधीन भवन गिरा, 10 मजदूर अस्पताल पहुंचे

27 Sep 2026

सोलन: कसौली जाने वाले रास्ते पर दिनभर रेंगते रहे वाहन, पंचराहा चौक पर जाम से परेशान हुए लोग

27 Sep 2026

नरायणी नदी का जलस्तर बढ़ा, डीएम ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

27 Sep 2026

बांसगांव-पाली मार्ग की मरम्मत की मांग तेज, छात्र-ग्रामीण बोले- जल्द नहीं बनी तो करेंगे आंदोलन

27 Sep 2026

अंधेरे में डूबा बांसगांव क्षेत्र, पानी-रोशनी के बिना ग्रामीण बेहाल

27 Sep 2026

जींद: भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित

27 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed