{"_id":"6ab9026cf80837924d0fbe5a","slug":"video-unique-initiative-in-rewari-open-air-gym-set-up-at-cremation-ground-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में अनोखी पहल, श्मशान भूमि में बना ओपन जिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में अनोखी पहल, श्मशान भूमि में बना ओपन जिम
रेवाड़ी। गांव भाड़ावास में ग्रामीणों को व्यायाम की सुविधा देने के लिए बनाई गई ओपन जिम सवालों के घेरे में है। पंचायत ने करीब चार माह पहले गांव की श्मशान भूमि में ओपन जिम बनवाई। यहां उपकरण लगाने के साथ टाइल भी बिछाई गई, जिस पर करीब आठ लाख रुपये खर्च होने की बात सामने आई है।
शाहजहांपुर रोड के किनारे करीब आधा एकड़ में स्थित श्मशान भूमि में वर्षों से अंतिम संस्कार होते आ रहे हैं। परिसर में तीन टीनशेड हैं। इनमें से एक शेड अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों के बैठने के लिए था। इसी शेड के नीचे जिम के उपकरण लगाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इससे अंतिम संस्कार के दौरान आने वाले लोगों को बैठने में परेशानी होती है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव से बाहर होने के कारण ओपन जिम का इस्तेमाल भी बेहद कम हो रहा है। उनका कहना है कि इसे गांव के अंदर सार्वजनिक स्थान पर बनाया जाता तो बच्चे, युवा और अन्य ग्रामीण इसका बेहतर उपयोग कर सकते थे। वहीं, श्मशान परिसर में जगह-जगह गंदगी और कचरा भी दिखाई दे रहा है।
सरपंच सुनील कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशों के तहत ओपन जिम के लिए करीब 450 वर्ग गज जमीन चाहिए थी। पंचायत के पास अन्य उपयुक्त स्थान उपलब्ध नहीं होने के कारण श्मशान भूमि में जिम बनाई गई।
डीडीपीओ नरेंद्र सारनवान ने कहा कि मामले की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।