{"_id":"6aa2e2da1739718e100ac8e4","slug":"video-video-taral-tarasafaramara-ma-sharata-sarakata-sa-lga-aaga-elta-lina-ka-kabl-jal-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ट्रॉली ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, एलटी लाइन की केबल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ट्रॉली ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, एलटी लाइन की केबल जली
पारा के मोहानरोड स्थित एफसीआई उपकेंद्र के रहमानखेड़ा फीडर क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम ट्रॉली ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। तेज धमाके के बाद ट्रांसफार्मर धू-धूकर जलने लगा। आग की चपेट में आने से करीब 10 मीटर एलटी लाइन की केबल भी जल गई।
इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक एफसीआई अंतर्गत रहमानखेड़ा फीडर पर मंगलवार को 250 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था। इसके बाद आपूर्ति बहाल करने के लिए वहां 400 केवीए का ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर लाइन चालू की गई थी। बृहस्पतिवार करीब नौ बजे अचानक ट्रांसफार्मर के पास शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई।
कुछ ही देर में तेज धमाका हुआ और ट्रांसफार्मर से आग की लपटें उठने लगीं।बताया गया कि एलटी वायर में अचानक आग लगने के साथ करीब 10 मीटर एबीसी लाइन की केबल जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक एबीसी लाइन की केबल हल्की होने और ओवरलोड के कारण गर्म होने से शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद आग लगी। घटना के बाद बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।