{"_id":"6aa311c6b29f5d577f05682d","slug":"switzerland-bus-overturns-updates-dutch-tour-bus-accident-several-dead-casualties-rescue-police-hindi-news-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विट्जरलैंड में बस हादसा: डच टूर बस दुर्घटना में कई लोगों की मौत, 48 यात्री थे सवार; बचाव कार्य जारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
स्विट्जरलैंड में बस हादसा: डच टूर बस दुर्घटना में कई लोगों की मौत, 48 यात्री थे सवार; बचाव कार्य जारी
Fri, 11 Sep 2026 01:53 AM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्विट्जरलैंड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, स्विट्जरलैंड
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:53 AM IST
सार
स्विट्जरलैंड में डच टूर बस के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। बस में 48 लोग सवार थे और कई लोगों की मौत हुई है। आखिर बस कैसे पलटी और मौके पर बचाव के लिए क्या इंतजाम किए गए? पढ़िए इस रिपोर्ट में।
विज्ञापन
स्विट्जरलैंड में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स
विस्तार
पूर्वी स्विट्जरलैंड में एक टूर बस गंभीर हादसे का शिकार हो गई। पुलिस के मुताबिक, बस पलट गई। हादसे में कई लोगों की मौत हो गई। कई अन्य लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
बस कहां और कैसे पलटी?
पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि बस सुस्च और जेरनेज गांवों के बीच पलटी। बस पहले सड़क के किनारे लगे सुरक्षा अवरोधक से टकराई। इसके बाद बस पलट गई। हादसे में कोई दूसरा वाहन शामिल नहीं था। पुलिस के मुताबिक, हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया। राहत और बचाव का काम जारी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अमेरिका: ट्रंप के डाक मतदान के आदेश पर अदालत की रोक बरकरार, राज्यों में भेजे जा रहे मतपत्र; आगे क्या होगा?
विज्ञापन
स्विट्जरलैंड की मीडिया के मुताबिक, बस में 48 लोग सवार थे। नीदरलैंड के यात्रा उद्योग संगठन एएनवीआर की एक प्रवक्ता ने समाचार पत्र ब्लिक को बताया कि बस में सवार यात्री नीदरलैंड के रहने वाले थे।
स्विस मीडिया के मुताबिक, हादसे की जगह पर कई एंबुलेंस भेजी गईं। इसके अलावा पांच हेलीकॉप्टर भी बचाव और राहत के लिए लगाए गए।