{"_id":"6aa2901a4ab1e9dae0075e32","slug":"video-cleanliness-drive-conducted-in-rampurs-ward-no-4-pathways-cleaned-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: रामपुर के वार्ड नंबर चार में चलाया स्वच्छता अभियान, रास्तों को किया साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: रामपुर के वार्ड नंबर चार में चलाया स्वच्छता अभियान, रास्तों को किया साफ
रामपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 4 में गुरुवार को स्वच्छता और जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने रास्तों, गलियों और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ शहर, स्वस्थ जीवन के संदेश को लोगों तक पहुंचाना और स्वच्छ वातावरण के प्रति लोगों की जिम्मेदारी को बढ़ावा देना रहा। कहा कि रामपुर में स्वच्छ शहर और समृद्ध शहर का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम से पहले ही क्षेत्र के सभी वार्डों में सफाई अभियान चला रहे है। अभियान के दौरान रास्तों पर फैले कचरे को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास किया गया। अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया जा रहा है। अपने घरों और आसपास के सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों से अपील की गई कि वे कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकें और गीले, सूखे कचरे को उचित स्थान पर ही डालें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।