फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Women launch a protest against illicit liquor they arrived at the police station armed with sticks and liquor

शिवपुरी: अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल, लाठियां और शराब की बोतलें लेकर महिलाएं थाने पहुंचीं

Thu, 10 Sep 2026 04:28 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2026 04:28 PM IST
Women launch a protest against illicit liquor they arrived at the police station armed with sticks and liquor
शिवपुरी जिले के भौंती क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ गुरुवार को महिलाओं का गुस्सा सड़क पर उतर आया। दिनेश सगर युवा शक्ति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने मनपुरा से भौंती थाना तक पैदल मार्च निकाला। हाथों में लाठियां और शराब की बोतलें लेकर महिलाएं थाने पहुंचीं और क्षेत्र में कथित रूप से चल रही अवैध कलारियों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

महिलाओं का आरोप है कि क्षेत्र में अवैध रूप से शराब की बिक्री लंबे समय से जारी है। गांव और आसपास के इलाकों में जगह-जगह शराब उपलब्ध होने के कारण इसका असर परिवारों पर पड़ रहा है। महिलाओं का कहना है कि शराब के कारण घरों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है और पारिवारिक विवाद भी बढ़ रहे हैं।

पैदल मार्च के दौरान महिलाओं ने कथित अवैध कलारियों से शराब उठाई। इसके बाद शराब की बोतलों और अन्य सामग्री को लेकर महिलाएं मनपुरा से भौंती थाना पहुंचीं। थाने के सामने महिलाओं ने शराब को सड़क पर फेंक दिया। इसके बाद लाठियों से शराब की बोतलें फोड़कर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रशासन और पुलिस से मांग की कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल रोक लगाई जाए। महिलाओं का कहना है कि यदि अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा।

पढ़ें: जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन, 4 गांवों में ताबड़तोड़ दबिश, 14 लाख की अवैध शराब जब्त

महिलाओं ने आरोप लगाया कि अवैध कलारियों के कारण गांव के माहौल पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उनका कहना है कि शराब आसानी से उपलब्ध होने के कारण युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। महिलाओं ने पुलिस से अवैध शराब बेचने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। पैदल मार्च के चलते इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए माहौल प्रदर्शनकारी रहा।

महिलाओं का कहना है कि उनका विरोध किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र में संचालित कथित अवैध शराब की दुकानों और कलारियों की जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जाए। फिलहाल महिलाओं के प्रदर्शन के बाद पुलिस और प्रशासन के सामने क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री को लेकर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। अब देखना होगा कि महिलाओं की शिकायत और मांग पर पुलिस-प्रशासन क्या कदम उठाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर लखनऊ में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

10 Sep 2026

रायबरेली में पारिवारिक कलह के चलते युवक ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग

10 Sep 2026

रायबरेली में बिजली न होने से सर्वोदय विद्यालय के बच्चों ने किया रोड जाम

10 Sep 2026

ढाई साल बाद मंदिर की चोरी का रहस्य और गहरा: चांदी के मुकुट लौटे, 2 हजार रुपये और चोर का माफी वाला पत्र भी मिला

10 Sep 2026

लखनऊ के इटौंजा पहुंचे श्रद्धालु रोज 100 किमी साइकिल चलाकर 15 दिन में पहुंचेंगे वैष्णो देवी धाम

10 Sep 2026
विज्ञापन

तीन महीने बाद आखिरकार जिला शिमला को मिलेंगे नए जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

10 Sep 2026

फरीदकोट में खेड़ा वतन पंजाब दियां-2026 को लेकर समीक्षा बैठक,खिलाड़ियों से पंजीकरण का आहवान

विज्ञापन

कानपुर: बिल्हौर में नगर पालिका के सरकारी आवास की गिरी छत, बाल-बाल बचे नायब तहसीलदार

10 Sep 2026

कानपुर: पिता-बहनों की मौत की खबर से टूटी काजल, बार-बार ढहे हुए आशियाने को देखने पहुंची

10 Sep 2026

मसूदा हादसे में मचा हड़कंप, 2 श्रद्धालुओं की मौत और 32 घायल! देवनानी ने लिया जायजा

10 Sep 2026

मंडी के 30 गांवों में घर-घर पहुंचेगी टीम, 3 से 16 साल के बच्चों की पढ़ाई का होगा आकलन

10 Sep 2026

अजमेर: एक वार्ड, दो प्रत्याशी और दोनों के पति एएसआई... एक को छुट्टी, दूसरे के निलंबन पर गरमाई सियासत

10 Sep 2026

राजस्थान में बारिश की वापसी या मानसून की विदाई? कांस के फूलों ने बढ़ाया मौसम का सस्पेंस

10 Sep 2026

फिरोजपुर के सरहदी गांव न्यू बारेके में आप ने सुनीं लोगों की समस्याएं

खेडां वतन पंजाब दियां-2026 के तहत फिरोजपुर में ब्लॉक स्तरीय खेल मुकाबले जारी

नोएडा में दो शातिर झपटमार पकड़े: बाइक पर घूमकर देते वारदातों को अंजाम; तमंचा-तीन मोबाइल और दो सोने की चेन जब्त

10 Sep 2026

उज्जैन: भस्म आरती में त्रिपुंड और ड्राईफ्रूट्स से सजा अलौकिक स्वरूप, मंदिर परिसर में गूंजा 'जय श्री महाकाल'

10 Sep 2026

दिवाली से पहले दिल्ली में दिवाली, ब्रिक्स के लिए सजी-संवरी राजधानी

10 Sep 2026

VIDEO: मैनपुरी में एलपीजी से भरा टैंकर पलटकर खाई में गिरा, 10 पेट्रोल पंप और आठ स्कूल रहे बंद; घरों में चूल्हे तक नहीं जले

10 Sep 2026

कानपुर: जेके मंदिर में कान्हा की छठी... कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा

10 Sep 2026

कानपुर: डीएम ने जरीब चौकी में दिसंबर तक यूटिलिटी शिफ्टिंग पूरा करने के दिए निर्देश

10 Sep 2026

हनुमान अंश फिल्म नहीं कथा है, अलीगढ़ में जमकर बटोर रही दर्शक

09 Sep 2026

VIDEO: चिनहट के एक गेस्ट हाउस में युवक-युवती ने की खुदकुशी, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी, पुलिस उपायुक्त ने दिया बयान

09 Sep 2026

VIDEO: बरसाना की होली झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

09 Sep 2026

बिजली-पंखा और ब्लैक बोर्ड तक नहीं, प्राथमिक विद्यालय में संचालित हो रहे तीन आंगनबाड़ी केंद्र; VIDEO

09 Sep 2026

बारिश के पानी में डूबी दो बीघा मिर्च की फसल, आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान; VIDEO

09 Sep 2026

जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने दिया धरना, कीचड़ में बैठकर की नारेबाजी; VIDEO

09 Sep 2026

चोरी की बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार, VIDEO

09 Sep 2026

महिला मंगलसूत्र छीनने का आरोपी गिरफ्तार, VIDEO

09 Sep 2026

बारिश ने खोली दावों की पोल, स्टेशन बाजार मे जलजमाव से लोग परेशान; VIDEO

09 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed