{"_id":"6aa291013f1b8412ab02da59","slug":"video-massive-fire-breaks-out-in-tent-warehouse-in-mathura-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मथुरा में टेंट गोदाम में भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां लपटों पर काबू पाने में जुटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मथुरा में टेंट गोदाम में भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां लपटों पर काबू पाने में जुटीं
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में वृंदावन-छटीकरा मार्ग स्थित प्रियाकांत जू मंदिर के सामने कृष्णा फन लैंड के बराबर में बने टेंट के गोदाम में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम से उठता धुएं का गुबार करीब दो किलोमीटर दूर से ही दिखाई दे रहा था। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गोदाम से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और गोदाम में रखा टेंट का सामान धू-धूकर जलने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की विकरालता के कारण सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही थाना जैंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। इसके बाद दमकल की करीब दस गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं। दमकल कर्मियों ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का अभी स्पष्ट आकलन नहीं हो सका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।