{"_id":"6a99602143d6b17fa20ad199","slug":"video-video-lkhanauu-ma-paca-fata-pana-ma-dab-vashal-sata-kalna-bsata-val-parashana-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ में पांच फीट पानी में डूबी विशाल सिटी कालोनी, बस्ती वाले परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ में पांच फीट पानी में डूबी विशाल सिटी कालोनी, बस्ती वाले परेशान
दुबग्गा के कन्हैया माधौपुर द्वितीय वार्ड स्थित विशाल सिटी कॉलोनी में बारिश के बाद हालात बेहद खराब हो गए हैं। सड़कों पर चार से पांच फीट तक पानी भरने से कॉलोनी के कई घरों में पानी घुस गया है। जलभराव के कारण बुजुर्गों और बच्चों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है, जबकि स्कूली वाहन चालकों ने पानी भरी सड़कों के चलते कॉलोनी में जाने से इनकार कर दिया है। इससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉलोनी कई वर्षों से जलभराव की समस्या झेल रही है, लेकिन नगर निगम से लेकर जनप्रतिनिधियों तक की गई शिकायतों के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ।
बारिश होते ही सड़कें तालाब में बदल जाती हैं और लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है।बृहस्पतिवार दोपहर समस्या से नाराज कॉलोनीवासियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने पक्की सड़क और जल निकासी के लिए नाले के निर्माण की मांग की। लोगों का कहना है कि कई परिवार लगातार जलभराव से परेशान होकर घरों में ताला लगाकर अस्थायी रूप से दूसरी जगह रहने को मजबूर हो गए हैं।कॉलोनी वासियों के मुताबिक, गंदे और बदबूदार पानी के कारण कीड़े-मकोड़े और सांप तक घरों में घुस रहे हैं।
जलभराव से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। बुजुर्ग और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हैं, जबकि बीमार लोगों के लिए दवा लेने या अस्पताल पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है।
विशाल सिटी निवासी मोहसिन, रिंकू, कलीम, मोहम्मद नईम, ललित, नईम, राहिल, मौलाना हैदर अब्बास रिजवी, राजा, शनि, हुसैन, मनोज, सरोज, वशी हसन, अनित कुमार और शकील समेत अन्य लोगों ने बताया कि जलभराव के कारण कई राहगीर गिरकर घायल हो चुके हैं।
लोगों का आरोप है कि बारिश के दौरान जलभराव वाले स्थानों पर करंट उतरने का खतरा भी बना रहता है। बिजली लाइन में खराबी आने पर कर्मचारी भी पानी भरी गलियों में जाने से बचते हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित रहती है और इनवर्टर जवाब देने के बाद लोगों के सामने अंधेरे में रहने की समस्या खड़ी हो जाती है।कॉलोनीवासियों ने जल्द सड़क निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।