{"_id":"6a9e5cfecdcc08ed6a0c56ba","slug":"lucknow-ranks-number-one-in-country-for-air-quality-improvement-mayor-receives-award-in-delhi-2026-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एयर क्वालिटी रैंकिंग में लखनऊ देश में नंबर वन, दिल्ली में महापौर ने ग्रहण किया पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एयर क्वालिटी रैंकिंग में लखनऊ देश में नंबर वन, दिल्ली में महापौर ने ग्रहण किया पुरस्कार
Mon, 07 Sep 2026 12:13 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:13 PM IST
सार
एयर क्वालिटी सुधार रैंकिंग में लखनऊ देश में नंबर वन आया है। दिल्ली में महापौर ने पुरस्कार ग्रहण किया है। चार साल बाद राजधानी को यह उपलब्धि हासिल हुई है।आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
दिल्ली में वायु गुणवत्ता सुधार रैंकिंग का पुरस्कार लेती महापौर सुषमा खर्कवाल
- फोटो : विभाग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण (वायु गुणवत्ता सुधार) में अपने लखनऊ को देश में पहला स्थान मिला है। बीते साल अपना शहर 15वें पायदान पर था। साल 2022 में अपना शहर देश में पहले पायदान पर आया था। यह पुरस्कार 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में मिला है। वार्डों की श्रेणी में पेपर मिल कॉलोनी वार्ड को भी देश में पहला पुरस्कार मिला है। सोमवार को दिल्ली में पर्यावरण भवन में आयोजित कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल ने पुरस्कार ग्रहण किया। इस मौके पर नगर आयुक्त गौरव कुमार भी मौजूद रहे।
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में जो शहर देश में टॉप थ्री हैं। उनमें लखनऊ पहले नंबर पर, इंदौर दूसरे नंबर पर और जबलपुर तीसरे नंबर पर है। पुरस्कार के तौर पर पहले नंबर पर डेढ़ करोड़, दूसरे पर एक करोड़ और तीसरे पर 50 लाख रुपये की राशि दी गई है। महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि यह उपलब्धि वायु प्रदूषण कम करने और शहर की हवा को स्वच्छ बनाने के लिए किए गए लगातार प्रयासों के आधार पर मिली है।
विज्ञापन
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में जो शहर देश में टॉप थ्री हैं। उनमें लखनऊ पहले नंबर पर, इंदौर दूसरे नंबर पर और जबलपुर तीसरे नंबर पर है। पुरस्कार के तौर पर पहले नंबर पर डेढ़ करोड़, दूसरे पर एक करोड़ और तीसरे पर 50 लाख रुपये की राशि दी गई है। महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि यह उपलब्धि वायु प्रदूषण कम करने और शहर की हवा को स्वच्छ बनाने के लिए किए गए लगातार प्रयासों के आधार पर मिली है।
विज्ञापन
इन बदलावों से संभव हुई ये उपलब्धि
नगर निगम ने इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग, सड़क की धूल कम करने और वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में काम किया है। हरियाली बढ़ाने और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए भी व्यापक स्तर पर कार्य किए गए। यह सम्मान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन से संभव हुआ है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।वायु प्रदूषण नियंत्रण के प्रमुख प्रयास
नगर निगम करीब 1,100 इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग घर-घर कूड़ा संग्रहण के लिए कर रहा है। इनमें संकरी गलियों के लिए छोटे इलेक्ट्रिक ऑटो टिपर भी शामिल हैं। इन वाहनों की उपग्रह आधारित निगरानी की जाती है। सड़क की धूल कम करने के लिए 97 इलेक्ट्रिक यांत्रिक सफाई मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। 559.85 किलोमीटर सड़कों को पूरी तरह पक्का किया गया है, जिससे धूल में कमी आई है। शहर में प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा रहा है। इसकी क्षमता 2,550 टन प्रतिदिन है।हरियाली और यातायात सुधार
शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए वर्टिकल उद्यान और हरित क्षेत्र विकसित किए गए हैं। यातायात जाम कम करने के लिए फ्लाईओवर निर्माण और सड़क चौड़ीकरण पर भी काम हुआ है। स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए 140 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। घरों तक एलपीजी और पीएनजी जैसे स्वच्छ ईंधन की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में भी काम हुआ है। महापौर ने कहा कि यह उपलब्धि केवल नगर निगम की नहीं, बल्कि लखनऊ की पूरी जनता की है। उन्होंने शहरवासियों के सहयोग और जागरुकता के लिए धन्यवाद दिया।कब क्या रही रैंकिंग?
- 2022-2025 में 01
- 2023--2024 में 02
- 2024--2025 में 15
- 2025-2026 में 01
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन