Hindi News
›
Video
›
Jammu and Kashmir
›
Jammu News
›
Markets remain closed for the third consecutive day in protest against the time restrictions on the Shiv Khori pilgrimage; demonstrations continue.
{"_id":"69d3e7f19f9e038ecf0c236a","slug":"video-markets-remain-closed-for-the-third-consecutive-day-in-protest-against-the-time-restrictions-on-the-shiv-khori-pilgrimage-demonstrations-continue-2026-04-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jammu: शिवखोड़ी यात्रा पर समय सीमा के विरोध में तीसरे दिन भी बाजार बंद, प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: शिवखोड़ी यात्रा पर समय सीमा के विरोध में तीसरे दिन भी बाजार बंद, प्रदर्शन जारी
Nikita Gupta
Updated Mon, 06 Apr 2026 10:35 PM IST
Link Copied
रनसु शिवखोड़ी में यात्रा पर लगाई गई समय सीमा के विरोध में लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी बाजार पूरी तरह से बंद रहा और शाम तक विरोध प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई। इस दौरान युवा राजपूत सभा के प्रधान व सदस्य भी हड़ताल पर बैठे व्यापारियों का समर्थन करने पहुंचे,उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि युवा राजपूत सभा हर तरह से उनके साथ है,वहीं उन्होंने जारी हड़ताल के दौरान रोजाना लंगर सेवा लगाने की घोषणा की। हड़ताल का असर शनिवार को ऑटो वगैरह पर भी दिखा,वहीं वाहन चालकों ने हड़ताल का समर्थन किया। शनिवार को लोगों साथ मिलने पहुंचे तहसीलदार साहिल रंधावा ने उनसे बात की,कहा कि एसएसपी का ट्रांसफर होने से नए एसएसपी आए है,जिनसे बात करने के बाद ही सुरक्षा के लिहाज से समय सीमा बढ़ाने पर बात होगी,जिस पर लोगों ने कहा कि वह एसएसपी से बात करले,लेकिन वह अपनी मांग पूरी होने तक हड़ताल नहीं खोलेंगे। गौरतलब है कि शिवखोड़ी में भगवान भोलेनाथ जी के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं को शाम छह बजे के बाद वापिस जाने की अनुमति नहीं मिलती है,सिर्फ दोपहर के समय यात्रा जारी होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है,कंडा में यात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले के बाद शाम पांच बजे के बाद रोक लगा दी गई थी, जोकि आज भी जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।