फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weather changes and rainfall recorded in several areas of Delhi-NCR full update

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने बदली करवट: कई इलाकों में झमाझम बारिश, तापमान में गिरावट; उमस और गर्मी से मिली राहत

Tue, 01 Sep 2026 07:08 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 01 Sep 2026 07:08 PM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। 
 

विज्ञापन
Weather changes and rainfall recorded in several areas of Delhi-NCR full update
दिल्ली एनसीआर में बारिश - फोटो : अमर उजाला GFX

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम ने करवट ली है। राजधानी के कई इलाकों के साथ नोएडा के भी कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई है और लोगों को चिपचिपी उमस से बड़ी राहत मिली है। बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया है। तापमान में आई इस गिरावट से गर्मी से परेशान लोगों को काफी आराम मिला है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के आईटीओ इलाके में बारिश के दौरान सड़क पर बाइक सवार भीगते हुए नजर आए। अचानक हुई बारिश से मौसम में ठंडक महसूस की गई। वहीं नोएडा के सेक्टर 59, 12, 15, 16, 18 और 20  समेत कई इलाकों में मंगलवार देर शाम झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली।

बुधवार को भी छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम के समय कहीं-कहीं गरज वाले बादलों के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed