फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Zone vs North Zone Duleep Trophy 2nd semi final Day 3 highlights match scorecard updates

दलीप ट्रॉफी: नॉर्थ जोन ने हासिल की अब तक 139 रनों की बढ़त, गंवाए सात विकेट; साउथ जोन के साथ मैच हुआ रोमांचक

Tue, 01 Sep 2026 07:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 01 Sep 2026 07:46 PM IST
सार

नॉर्थ जोन और साउथ जोन के बीच दलीप ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। नॉर्थ जोन ने दूसरी पारी में सात विकेट पर 256 रन बना लिए हैं। उसकी कुल बढ़त 139 रन की हो चुकी है। लेकिन साउथ जोन के पास नॉर्थ जोन की पारी समेटकर आसान लक्ष्य हासिल करने का मौका है।

विज्ञापन
South Zone vs North Zone Duleep Trophy 2nd semi final Day 3 highlights match scorecard updates
साउथ जोन बनाम नॉर्थ जोन - फोटो : PTI

विस्तार

दलीप ट्रॉफी 2026 में साउथ जोन और नॉर्थ जोन के बीच बंगलूरू स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-2 में जारी सेमीफाइनल-2 रोमांचक मोड़ पर है। अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी नॉर्थ जोन की टीम ने तीसरे दिन की समाप्ति तक सात विकेट खोकर 256 रन बना लिए हैं। टीम के पास फिलहाल 139 रन की बढ़त है। ऐसे में साउथ जोन मुकाबले के अंतिम दिन विपक्षी टीम को जल्द समेटकर आसान लक्ष्य हासिल करना चाहेगा। 
विज्ञापन

सस्ते में सिमटी थी नॉर्थ जोन की पहली पारी
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी नॉर्थ जोन पहली पारी में 195 रन पर सिमट गई। इस टीम ने 18 के स्कोर तक पहला विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद कामरान इकबाल ने आयुष दोसेजा (23) के साथ दूसरे विकेट के लिए 53 रन जुटाकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद नॉर्थ जोन बिखरने लगी। आलम ये रहा कि 95 के स्कोर तक चौथा विकेट भी गिर गया। इसके बाद कामरान ने कप्तान कन्हैया वधावन (35) के साथ पांचवें विकेट के लिए 66 रन जुटाकर टीम को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया। कामरान 76 रन बनाकर आउट हुए। विपक्षी खेमे से विद्वथ कावेरप्पा ने सर्वाधिक 4 विकेट निकाले, जबकि एम. निधीश और तनय त्यागराजन ने 2-2 विकेट झटके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

South Zone vs North Zone Duleep Trophy 2nd semi final Day 3 highlights match scorecard updates
तिलक वर्मा - फोटो : PTI
साउथ जोन ने पहली पारी में ली थी बढ़त
इसके जवाब में साउथ जोन ने अपनी पहली पारी में 312 रन बनाकर 117 रन की बढ़त हासिल की। इस टीम ने 80 रन तक पांच विकेट खो दिए थे, जिसके बाद तिलक वर्मा ने कप्तानी पारी खेलते हुए श्रेयस गोपाल के साथ छठे विकेट के लिए 175 रन जोड़कर टीम को 255 के स्कोर तक पहुंचाया। श्रेयस 11 चौकों के साथ 87 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तिलक 9 चौकों के साथ 116 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से गुरनूर बरार ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि अर्शदीप सिंह और अंशुल कंबोज ने 2-2 विकेट झटके।
विज्ञापन

नॉर्थ जोन ने अपनी दूसरी पारी में महज 25 के स्कोर पर कामरान इकबाल (4) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद आयुष दोसेजा ने सनथ सांगवान के साथ दूसरे विकेट के लिए 104 रन जुटाकर टीम को 129 के स्कोर तक पहुंचाया। दोसेजा 52 रन बनाकर आउट हुए। यहां से आयुष बदोनी (31) ने सनथ सांगवान (76) के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 रन जुटाकर टीम को 175 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। आलम ये रहा कि 209 रन तक 7 विकेट गिर गए। हालांकि, अंशुल कंबोज ने निशांत संधू के साथ दिन की समाप्ति तक आठवें विकेट के लिए 47 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम की बढ़त को कुछ और मजबूत किया। इस पारी में एमडी निधीश, कावूरी साईतेजा और श्रेयस गोपाल 2-2 विकेट हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed