{"_id":"6aa92185fa481696920102ef","slug":"video-kutlehar-congress-committee-meeting-concludes-at-jogi-panga-mla-vivek-sharma-attends-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी की बैठक जोगी पंगा में संपन्न, विधायक विवेक शर्मा ने की शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी की बैठक जोगी पंगा में संपन्न, विधायक विवेक शर्मा ने की शिरकत
कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के संगठन की बैठक में विधायक एवं हिमाचल कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता विवेक शर्मा ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पार्टी के कर्मठ और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक और अधिक मजबूत करने के लिए जरूरी टिप्स दिए। विधायक ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर परिवार तक पहुंचाने का आह्वान किया। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत उसका संगठन और उसके कर्मठ कार्यकर्ता होते हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ-बूथ जाकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित करें तथा उनकी समस्याओं को समझें। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ कमेटियों को सक्रिय बनाना जरूरी है। इसके साथ ही मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाकर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि प्रदेश सरकार की ओर से आम जनता के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और नीतियों की जानकारी प्रत्येक परिवार तक पहुंचाई जाए। सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने के साथ-साथ पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में कार्यकर्ता सहयोग करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता जनता और सरकार के बीच मजबूत कड़ी के रूप में काम करे, विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके लिए परिवार के सदस्य के समान है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।