फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Raids conducted at three locations in Una; six arrested with four grams of 'Chitta' (synthetic drug).

Una News: ऊना में तीन जगह दबिश, चार ग्राम चिट्टे के साथ छह गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 16 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Raids conducted at three locations in Una; six arrested with four grams of 'Chitta' (synthetic drug).
ऊना। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ऊना पुलिस ने एक ही दिन में तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को चिट्टे समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल चार ग्राम चिट्टा बरामद किया। तीनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली कार्रवाई हरोली क्षेत्र के श्यामपुरा में जीरा फूड फैक्ट्री के पास हुई। पुलिस के अनुसार 14 सितंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे एसआई राज कुमार के नेतृत्व में टीम नाकाबंदी और यातायात जांच कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार राजन निवासी दुलैहड़ और पीछे बैठे रोहित निवासी सिंगा की तलाशी ली गई। दोनों के कब्जे से दो ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन

दूसरी कार्रवाई मैहतपुर के औद्योगिक क्षेत्र में शाम करीब पौने सात बजे हुई। पुलिस टीम ने एक पंजाब नंबर की टैक्सी की जांच की, जिसमें मुनीष कुमार उर्फ मनु निवासी रक्कड़, युधवीर सिंह निवासी चौली और राहुल शर्मा निवासी चौली जिला कांगड़ा बैठे थे। तलाशी के दौरान मुनीष कुमार के पैरों के पास से 0.88 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मौके से जला हुआ 20 रुपये का नोट, सिल्वर फॉयल और लाइटर भी मिला। तीसरी कार्रवाई देर रात देहलां में गुरुद्वारा धना भगत के पास की गई। गश्त और यातायात जांच के दौरान पुलिस ने स्कूटी सवार गुलजारी लाल निवासी ऊना को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1.12 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय राणा ने बताया कि जिले में नशे की तस्करी और सेवन पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed