फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Gondpur Baneda's impressive performance in the district-level hockey tournament.

Una News: जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में गोंदपुर बनेड़ा का शानदार प्रदर्शन

Wed, 16 Sep 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 16 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Gondpur Baneda's impressive performance in the district-level hockey tournament.
मुबारिकपुर (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोंदपुर बनेहड़ा की हॉकी टीम ने अंडर-14 लड़कों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला अपने नाम किया। जीएसएसएस अंबोटा में आयोजित इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गोंदपुर बनेहड़ा की टीम और जीएसएसएस पूबोवाल की टीम के मध्य खेला गया, जिसमें गोंदपुर बनेहड़ा ने पूबोवाल को 1-0 से हराया। मुकाबले का एकमात्र निर्णायक गोल टीम के कप्तान मयंक मिन्हास ने किया। पूरे मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। गोंदपुर बनेहड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल और रणनीति के साथ खेलते हुए अंत तक अपनी बढ़त बनाए रखी। टीम की इस शानदार उपलब्धि पर सभी खिलाड़ियों और टीम कोच राजीव कुमार को विद्यालय के अध्यापक साथियों, उपस्थित दर्शकों एवं खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed