फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand PM Modi extends birthday wishes to CM Dhami events to be held across the state Today

उत्तराखंड: पीएम मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, यमकेश्वर में यज्ञ

Wed, 16 Sep 2026 12:44 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 16 Sep 2026 12:44 AM IST
सार

CM Pushkar Singh Dhami Birthday Today: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी। सीएम के जन्मदिन पर प्रदेशभर में आज कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand PM Modi extends birthday wishes to CM Dhami events to be held across the state Today
पीएम मोदी और सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना की। राष्ट्र व समाज के हित में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों से उनके जीवन में यश और गौरव की कामना करते हुए पीएम ने कहा कि उनके अनुभव, समर्पण, दूरदर्शिता से राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि आज देश शक्ति की सप्तधारा के संकल्प के साथ विकसित भारत के निर्माण की ओर अग्रसर है। ऐसे में प्रदेश में सामर्थ्य, संसाधनों और जनशक्ति को नए आयाम देने का प्रयास अहम है। इस दिशा में सीएम धामी के सक्रिय योगदान की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर यमकेश्वर स्थित शिव मंदिर में आज 16 सितंबर को यमकेश्वर मंडल भाजपा संगठन की ओर से विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी के स्वस्थ, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना को लेकर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से सेवा संकल्प माह और आशीर्वाद दीया कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाया जाएगा।  

विज्ञापन


किशाऊ बांध परियोजना: यूपी-उत्तराखंड समेत छह राज्यों के सीएम ने किए समझौते पर हस्ताक्षर, अमित शाह रहे मौजूद

विज्ञापन
विज्ञापन

बाल वनिता आश्रम में सजा सांस्कृतिक मंच

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मंगलवार को तिलक रोड स्थित बाल वनिता आश्रम में उत्तराखंड संस्कृति, साहित्य व कला परिषद की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद आश्रम के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प के तहत एक महीने तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलने वाले अभियान में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इस दौरान भजन-कीर्तन, साहित्य सम्मेलन, कवि सम्मेलन, चित्रकला प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इ 

16 को सीएम व 17 को पीएम के जन्मदिन पर होंगे कार्यक्रम

भाजपा कार्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। साथ ही 17 अक्तूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने बताया कि 17 सितंबर को सभी लोग अपने घरों पर आशीर्वाद का दीया जलाएंगे। जबकि डीएवी इंटर कालेज में सांय 7 बजे सामूहिक दीया जलाने का कार्यक्रम आयोजित होगा। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की ओर से पौड़ी, सतपुली व श्रीनगर में रक्तदान कार्यक्रम होंगे। साथ ही 16 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के जन्म दिवस पर कंडोलिया मंदिर में हवन, पूजा अर्चना व कीर्तन आदि कार्यक्रम किए जाएंगे। बताया कि पीएम मोदी के जन्मदिवस पर उनकी सफलतम राजनितिक यात्रा गुजरात के मुख्यमंत्री के रुप में 7 अक्तूबर 2001 से लेकर प्रधानमंत्री तक के 25 साल की अवधि पूरी होने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सेवा संकल्प अभियान: घर-घरआशीर्वाद का दीया से होगा शुरू

भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत घर-घर आशीर्वाद का दीया जलाया जाएगा। यह दीया प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की जनसेवा और विकसित भारत के सामूहिक संकल्प का प्रतीक होगा।

यह अभियान नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक एक माह चलेगा। आशीर्वाद का दीया, अभियान का पहला कार्यक्रम होगा। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया और सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश साझा किया। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जीवन को हमेशा सेवा भाव से देखा है। 17 सितंबर को युवा साथी रक्तदान करेंगे। भट्ट ने हर परिवार को लाभार्थी बताया। उन्होंने 17 सितंबर को शाम छह से सात बजे तक आत्मीयता का दीया जलाने का निवेदन करते हुए प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना करने को कहा।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रदेश में राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत करेगा। पार्टी का प्रयास होगा कि हर बूथ पर प्रत्येक परिवार दीप प्रज्वलित कर इस संकल्प का सहभागी बने। ऐसा हर एक दिया नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार दर्शाएगा। यह विकसित भारत 2047 के सामूहिक संकल्प का भी प्रतीक होगा। 17 सितंबर की शाम को बूथ सदस्य लाभार्थियों के घर जाएंगे। वे उन्हें आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित करने के लिए प्रेरित करेंगे। प्रत्येक जिले में एक कार्यकर्ता प्रभारी नियुक्त किया गया है, जो संपूर्ण क्रियान्वयन के लिए उत्तरदायी होगा। बूथ स्तर पर भी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई है। वे दीप प्रज्वलन सुनिश्चित करेंगे और आयोजन को व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed