{"_id":"677e71800c10f9dbcc0e7e07","slug":"students-gave-message-to-follow-traffic-rules-una-news-c-93-1-ssml1046-142990-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: विद्यार्थियों ने यातायात नियमों का पालन करने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: विद्यार्थियों ने यातायात नियमों का पालन करने का दिया संदेश
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 06:08 PM IST
Link Copied
टाहलीवाल (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंगल कलां में बुधवार को रोड सेफ्टी पर जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें विद्यार्थियों ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाने और दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य मीनाक्षी गुप्ता ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का पालन करके सड़क हादसों को रोका जा सकता है। उन्होंने हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा और सड़क संकेतों के महत्व पर जोर दिया। शिक्षकों ने भी जागरूकता कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस मौके पर शिक्षक संदीप राणा, रजनी शर्मा, गगन कौंडल, मोनिका जैन, साधना, सतवंत कौर, अरुण पाठक, अनवर खान, गुरदीप सिंह, जोगिंदर पाल मौजूद रहे। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।