Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Demand to extend the scholarship application deadline

Una News: छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग

Fri, 13 Nov 2026 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 13 Nov 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Demand to extend the scholarship application deadline
दौलतपुर चौक (ऊना)। स्कूल प्रवक्ता संघ जिला ऊना ने प्रदेश सरकार एवं शिक्षा विभाग से विभिन्न मेधावी छात्रवृत्ति योजनाओं की आवेदन तिथि कम से कम 15 दिन बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

संघ के जिला अध्यक्ष शशिपाल सैनी एवं महासचिव संजीव कुमार ने कहा कि डॉ. आंबेडकर अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति, स्वामी विवेकानंद मेधावी छात्रवृत्ति, कल्पना चावला छात्रवृत्ति तथा ठाकुर सेन नेगी छात्रवृत्ति सहित विभिन्न योजनाओं के आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों की मार्कशीट संबंधित विद्यालयों में 30 और 31 अक्तूबर को उपलब्ध करवाईं। ऐसे में विद्यालयों के पास ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए पर्याप्त समय ही नहीं बचा। संघ ने चिंता जताई कि समय सीमा और मार्कशीट उपलब्ध करवाने के बीच कम अंतर होने के कारण पात्र एवं मेधावी विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बोर्ड की ओर से मार्कशीट देरी से उपलब्ध करवाए जाने का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना नहीं पड़ना चाहिए। छात्रवृत्ति योजनाएं मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के साथ उनकी उच्च शिक्षा में आर्थिक सहयोग देने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

ऐसे में प्रशासनिक देरी के कारण किसी भी पात्र विद्यार्थी का भविष्य प्रभावित नहीं होना चाहिए। शशिपाल सैनी एवं संजीव कुमार ने सरकार और शिक्षा विभाग से मांग की कि सभी संबंधित छात्रवृत्ति योजनाओं की आवेदन तिथि कम से कम 15 दिन बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed