{"_id":"6aa53eadbd264b60e509e633","slug":"video-meeting-of-pwd-iph-employees-and-workers-union-in-dadahu-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: देवकीनंदन बोले- आउटसोर्स और एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों का शोषण बंद करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: देवकीनंदन बोले- आउटसोर्स और एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों का शोषण बंद करे सरकार
हिमाचल प्रदेश पीडब्ल्यूडी, आईपीएच कर्मचारी एवं मजदूर यूनियन की जिला स्तरीय बैठक ददाहू में आयोजित हुई। बैठक में कर्मचारियों और मजदूरों की विभिन्न मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के राज्य अध्यक्ष देवकी नंदन चौहान ने की। देवकी नंदन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हितों से लगातार खिलवाड़ कर रही है। पीडब्ल्यूडी और आईपीएच विभागों में कार्यरत बहुउद्देशीय कर्मचारियों का रोजगार के नाम पर शोषण किया जा रहा है। इन कर्मचारियों से छह से आठ घंटे तक काम लिया जा रहा है, जबकि उन्हें मात्र छह हजार रुपये मासिक वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इनमें अधिकतर युवा उच्च शिक्षा प्राप्त और स्नातक हैं, लेकिन उनकी योग्यता के अनुरूप उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों के लंबित डीए का भुगतान करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष करने और एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर उचित वेतनमान देने की मांग की। इस मौके पर तोता राम शर्मा, राजकुमार कौंडल, हेमराज, पूर्ण चंद कंवल, गुमान सिंह, भजन सिंह, प्रदीप राणा और सुरेंद्र सिंह सहित जिले की विभिन्न इकाइयों के प्रतिनिधि और मजदूर नेता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।