फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   no test in krishna lab ponta hospital

Sirmour News: डेढ़ करोड़ की देनदारी<bha>;</bha> अस्पताल की लैब ठप, गरीब मरीजों की जेब पर पड़ा इलाज का बोझ

Sun, 13 Sep 2026 12:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
no test in krishna lab ponta hospital
-सिविल अस्पताल पांवटा में एक सितंबर से बंद हैं सभी लैब टेस्ट, रोजाना 800 से 1000 मरीज हो रहे प्रभावित
विज्ञापन


-सरकार ने भुगतान नहीं किया तो कृष्णा लैब ने समेटी सेवाएं, निजी लैब के चक्कर काटने को मजबूर मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सरकारी सिस्टम की लापरवाही का खामियाजा अब सीधे मरीजों की सेहत और जेब पर पड़ रहा है। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में एक सितंबर से लैब टेस्ट की सुविधा पूरी तरह ठप है। वजह सरकार की ओर से कृष्णा लैब की पांवटा ब्लॉक की करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लंबित देनदारी बताई जा रही है। भुगतान अटकने के बाद निजी लैब कंपनी ने अस्पताल में अपनी सेवाएं बंद कर दी हैं। ऐसे में सरकारी अस्पताल में इलाज की उम्मीद लेकर पहुंच रहे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को अब महंगी निजी लैब का रुख करना पड़ रहा है।
सरकार और लैब के बीच हुए अनुबंध के तहत अस्पताल में मरीजों के खून, पेशाब समेत विभिन्न प्रकार की जांचें की जाती थीं लेकिन लंबे समय से भुगतान नहीं होने के कारण कंपनी की करीब 1.5 करोड़ रुपये की राशि फंस गई। बार-बार आग्रह के बावजूद भुगतान न होने पर लैब प्रबंधन ने आखिरकार एक सितंबर से टेस्ट लेना बंद कर दिया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी कपिल देव, राहुल शर्मा, दिनेश कुमार, राकेश कुमार, सीमा देवी, रेणु, कृष्णा, शिवानी आदि ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द लैब की देनदारी का भुगतान कर अस्पताल में लैब सुविधा को बहाल किया जाए, ताकि गरीब जनता को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
रोजाना पहुंचते हजार के करीब मरीज, जांच के बिना इलाज पर संकट
सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में रोजाना करीब 800 से 1000 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। सिरमौर के अलावा उत्तराखंड और हरियाणा से भी बड़ी संख्या में मरीज यहां आते हैं। ऐसे में लैब सुविधा बंद होने का असर बेहद व्यापक है। चिकित्सकों के सामने भी मरीजों की जांच रिपोर्ट न होने से सही उपचार तय करने में मुश्किलें खड़ी हो रहीं हैं।
---
सरकारी अस्पताल में इलाज सस्ता, जांच के लिए बाहर खर्च
लैब बंद होने की सबसे बड़ी मार उन मरीजों पर पड़ रही है, जिनके लिए सरकारी अस्पताल ही इलाज का सहारा है। अस्पताल में निशुल्क अथवा कम खर्च में होने वाली जांचों के लिए अब मरीजों को निजी लैब में जाना पड़ रहा है। कई जांचों के लिए उन्हें अपनी जेब से मोटी रकम खर्च करनी पड़ रही है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के सामने स्थिति और गंभीर है, पैसे नहीं तो जांच नहीं, और जांच नहीं तो इलाज अधूरा।


स्थानीय लोगों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मांग की है कि करोड़ों रुपये के बजट और योजनाओं के बीच मरीजों की बुनियादी जांच सुविधा इस तरह बंद नहीं रहनी चाहिए। सरकार तत्काल लंबित भुगतान जारी कर अस्पताल की लैब सेवा बहाल करवाए, ताकि मरीजों को निजी लैब की महंगी जांचों के लिए मजबूर न होना पड़े।

-बजट की देनदारी के कारण कृष्णा लैब ने टेस्ट लेना बंद कर दिए हैं। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
-डॉ. एवी राघव, प्रभारी सिविल अस्पताल पांवटा साहिब-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed