{"_id":"6a9960c46a1a4646030bafe3","slug":"video-dadahu-students-tableaux-became-the-center-of-attraction-at-rvn-school-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"ददाहू: आरवीएन स्कूल में विद्यार्थियों की झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ददाहू: आरवीएन स्कूल में विद्यार्थियों की झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र
भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आरवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राधा-कृष्ण, सुदामा और बलराम आदि की आकर्षक झांकियां सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं। स्कूल के प्रबंध निदेशक राजेंद्र ठाकुर और निदेशक मंजित ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच संचालन जमा दो की छात्रा शिवानी ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, राधा-कृष्ण नृत्य, भक्ति गीतों और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रिजेश ठाकुर ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल के अन्य अध्यापकगण और विद्यार्थी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।