{"_id":"6a9e94d0bc27a16e4f006cae","slug":"video-krishna-janmashtami-cultural-program-nahan-bhavika-rathi-dance-first-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, नृत्य में भाविका राठी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, नृत्य में भाविका राठी प्रथम
Ankesh Dogra
Updated Mon, 07 Sep 2026 04:11 PM IST
Link Copied
अग्र महिला मिलन समाज की ओर से हिंदू आश्रम नाहन में कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान महिलाओं के लिए पंजीरी और झूला सजावट प्रतियोगिता करवाई गई, जबकि कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में बालिकाओं की नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम में करीब 100 महिलाओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन की अध्यक्ष सरोज बंसल और मधु बिंदल ने की। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में चेतना ठाकुर और शिविका ठाकुर शामिल रहीं। मंच संचालन निशा अग्रवाल और अलका अग्रवाल ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। सरोज बंसल, मधु बिंदल, मोहिनी गुप्ता, अनुभा गुप्ता, अलका गर्ग, सुदेश सिंगला और निशा अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद ममता अग्रवाल और रिकी गुप्ता ने अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत निशा अग्रवाल की ‘फूला में सज रहे हैं वृंदावन बिहारी...’ प्रस्तुति से हुई। निशा अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल और शिल्पा सिंगला ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में रंग भर दिया।
इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नृत्य प्रतियोगिता में बालिकाओं ने भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े गीतों और भजनों पर आकर्षक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। महिलाओं ने भी पंजीरी तैयार करने और झूला सजाने में अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
पंजीरी प्रतियोगिता में हेमा गुप्ता ने प्रथम, हेमा गर्ग ने द्वितीय और निशा अग्रवाल व बबली गर्ग ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। झूला सजावट प्रतियोगिता में आरजू बंसल प्रथम रहीं। प्रीति लोहिया और शिल्पी सिंगला संयुक्त रूप से दूसरे तथा मोनिका गर्ग तीसरे स्थान पर रहीं।
कनिष्ठ वर्ग की नृत्य प्रतियोगिता में अरीजा सिंगला प्रथम, नायरा बंसल द्वितीय और ताष्वी बंसल तृतीय रहीं। वहीं वरिष्ठ वर्ग में भाविका राठी ने प्रथम, इनाया सिंगला ने द्वितीय तथा मनिष्का और तनवी अग्रवाल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम में मीनाक्षी बंसल, मधु अग्रवाल, नीति अग्रवाल, सरोज बंसल, ज्योति गर्ग, रेणु गर्ग और सुदेश सिंगला समेत करीब 100 महिलाओं ने भाग लिया। आयोजन के दौरान महिलाओं और बालिकाओं ने कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां साझा कीं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से पर्व की उमंग को जीवंत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।