{"_id":"6a9e91af82725ce4880bb128","slug":"video-sirmaur-dadahu-bdo-office-shifts-to-new-building-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नए भवन में शिफ्ट हुआ ददाहू का बीडीओ कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नए भवन में शिफ्ट हुआ ददाहू का बीडीओ कार्यालय
करीब डेढ़ वर्ष पहले शुरू हुआ बीडीओ कार्यालय ददाहू अब नए भवन में शिफ्ट हो गया है। सोमवार से नए भवन में कार्यालय का कामकाज भी शुरू कर दिया गया। इससे पहले बीडीओ कार्यालय पंचायत घर के सुरेंद्राश्रम में संचालित हो रहा था। कार्यालय के पंचायत घर में चलने से पंचायत की आय प्रभावित होने के साथ ही कामकाज में भी दिक्कतें आ रही थीं।
अब बीडीओ कार्यालय को ददाहू से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नाहन-रेणुकाजी मार्ग पर बिजली कॉलोनी के समीप एक निजी भवन में स्थानांतरित किया गया है। दो मंजिला इस भवन में कर्मचारियों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था के साथ पंचायत सचिवों, पंचायत प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के लिए बैठक की सुविधा भी उपलब्ध है। बीडीओ ददाहू दर्शन लाल पुंडीर ने बताया कि कार्यालय को नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। नए भवन में कर्मचारियों के बैठने के साथ पंचायत सचिवों और पंचायत पदाधिकारियों की बैठक के लिए भी पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे कार्यालय के कामकाज को सुचारु रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।