फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh Pralay Look Leaks Online Actor Spotted With Kalyani Priyadarshan In Survival Thriller Setting

रणवीर सिंह: 'प्रलय' के सेट से लीक हुआ रणवीर सिंह का इंटेंस वीडियो, कल्याणी भी साथ आईं नजर; एक्साइटेड हुए फैंस

Mon, 07 Sep 2026 03:27 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 07 Sep 2026 03:27 PM IST
सार

Ranveer Singh: 'धुरंधर' स्टार रणवीर सिंह इन दिनों उनकी मच अवेटेड फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच रणवीर के शूटिंग से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। जानिए वीडियो में क्या कुछ है खास।  

विज्ञापन
Ranveer Singh Pralay Look Leaks Online Actor Spotted With Kalyani Priyadarshan In Survival Thriller Setting
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'धुरंधर' में जमकर जलवा बिखरने के बाद अब रणवीर सिंह फिल्म 'प्रलय' की तैयारियों में व्यस्त हैं। फिल्म को लेकर फैंस में पहले से ही काफी एक्साइटमेंट थी कि अब एक वीडियो वायरल होने के बाद ये एक्साइटमेंट दोगुना हो गई है। 
विज्ञापन


वीडियो में क्या खास
वीडियो क्लिप में रणवीर सिंह कल्याणी के साथ नजर आ रहे हैं। उनकी पीठ पर एक बच्चा बंधा हुआ दिखाई दे रहा है। एक्टर रफ और रग्ड लुक में नजर आ रहे हैं और एक सुनसान और उजाड़ जगह से गुजरते दिख रहे हैं। जमीन पर सूखे पत्ते बिखरे हुए हैं, जबकि पीछे कई सुनसान गाड़ियां भी दिखाई दे रही हैं। ये सभी चीजें फिल्म के सर्वाइवल-थ्रिलर माहौल की ओर इशारा करती हैं।
विज्ञापन

Ranveer Singh Pralay Look Leaks Online Actor Spotted With Kalyani Priyadarshan In Survival Thriller Setting
फिल्म 'प्रलय' - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस हुए प्रलय के लिए एक्साइटेड
  • यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया है। 
  • कई यूजर्स रणवीर को ऐसे जॉनर में देखने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
  • एक X यूजर ने लिखा, 'लीक्ड वीडियो से ही पॉजिटिव वाइब आना शुरू हो गया है।'
  • वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'विजुअल्स ने अभी से इस बात को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है कि यह रणवीर के करियर की सबसे इंटेंस फिल्मों में से एक हो सकती है। फिल्म का स्केल, लुक और माहौल, सब कुछ एपिक नजर आ रहा है।'
देखें वीडियो- 

Ranveer Singh Pralay Look Leaks Online Actor Spotted With Kalyani Priyadarshan In Survival Thriller Setting
कल्याणी प्रियदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'प्रलय' के बारे में 
  • ‘प्रलय’ में रणवीर सिंह मुख्य किरदार में नजर आएंगे।
  • वहीं कल्याणी प्रियदर्शन भी अहम भूमिका निभाएंगी।
  • फिल्म का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं।
  • फिल्म का निर्माण अनन्या बिड़ला स्टूडियोज कर रहा है।
  • फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। इसे लाइव लोकेशन पर भी शूट किया जाएगा।
  • ‘प्रलय’ को रणवीर के करियर का सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- बिग बॉस 20: कौन हैं अरिश्फा खान? 14 साल पहले 'वीरा' में आईं थीं नजर, टिकटॉक से मचाया धमाल; जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed