{"_id":"6a9e9db42fcf38d86c0bc89a","slug":"video-nahan-grand-welcome-for-state-teacher-award-recipient-srishti-sharma-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित सृष्टि शर्मा का हुआ भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित सृष्टि शर्मा का हुआ भव्य स्वागत
राजकीय प्राथमिक पाठशाला प्रेमनगर में राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त अध्यापिका सृष्टि शर्मा का विद्यालय में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत हुआ। स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में शिक्षिका के पिता राकेश शर्मा विशेष रूप से शामिल रहे।
इस मौके पर शिक्षकों, पंचायत प्रतिनिधियों और अभिभावकों ने सृष्टि शर्मा के कार्यो की सराहना की और उनको राज्य शिक्षक पुरस्कार मिलने पर बधाई दी। सृष्टि शर्मा ने भी इस कार्य के लिए अपने साथी शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग को जरिया बताया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों ने नाटी डालकर खूब समां बांधा। कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रधान सादना घाट कृष्णा देवी, पंचायत सदस्य दयावंती, एसएमसी अध्यक्ष मंजू बाला, माध्यमिक पाठशाला के प्रभारी भविद्र सिंह, अध्यापिका अंशु, मोहनलाल, रंजना देवी, मनीषा देवी समेत भारी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। इस मौके पर पाठशाला की ओर से जहां सृष्टि शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। वहीं, विद्यालय के बच्चों द्वारा अध्यापिका को उपहार स्वरूप पैन, ग्रीटिंग कार्ड भेंट किए गए ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।