{"_id":"690dead0fd58f9e9b20d478f","slug":"video-hamirpur-nsui-protests-in-hamirpur-against-the-election-commission-2025-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: चुनाव आयोग के खिलाफ हमीरपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: चुनाव आयोग के खिलाफ हमीरपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन
राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में राष्ट्रीय चुनाव आयोग के खिलाफ एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष टोनी ठाकुर की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। टोनी ठाकुर ने कहा कि चुनाव आयोग के पहचान पत्र में ब्राजील के मॉडल के फोटो लगाए जाने का मामला सामने आया है। आयोग का नाम इलेक्शन कमिशन आफ इंडिया के बजाय इलेक्शन कमीशन ऑफ़ ब्राज़ील रख देना चाहिए। जब भी आयोग की कार गुजारियों के खिलाफ आवाज उठाई जाती है तो भाजपा आयोग के पक्ष में आ जाता है। टोनी ने कहा कि हरियाणा में भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत करके जनता के जनादेश को चुराने का कार्य किया है। चुनाव आयोग, जो लोकतंत्र का रक्षक होना चाहिए था, आज भाजपा के हाथों की कठपुतली बनकर रह गया है। भाजपा ने पूरे देश में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए मतगणना प्रक्रिया में गड़बड़ी करवाई और लोगों के वोट चुराकर देश एवं प्रदेशों में अवैध सरकारें बनवाई हैं। उन्होंने कहा कि अब सबके सामने यह सच्चाई आ चुकी है कि भाजपा और चुनाव आयोग के बीच सांठगांठ के बिना इतनी बड़ी चुनावी गड़बड़ी असंभव थी। एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष ने साफ कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के वोट की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी और लोकतंत्र के साथ किसी भी तरह की खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चुनाव आयोग को चेतावनी देते हुए कहा, यदि आयोग ने इस मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच नहीं करवाई, तो हम अगले कुछ दिनों में पूरे प्रदेश में बड़े आंदोलन की शुरुआत करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।