{"_id":"6a9d3a62de64d28a820b5d4a","slug":"indian-junior-men-s-hockey-team-secure-a-draw-against-japan-in-their-second-pool-a-match-highlights-2026-09-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन, जापान के खिलाफ खेला ड्रॉ; एक्का चमके","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन, जापान के खिलाफ खेला ड्रॉ; एक्का चमके
Sun, 06 Sep 2026 03:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोकी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोकी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 06 Sep 2026 03:33 PM IST
सार
भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने जापान के खिलाफ 3-3 से ड्रॉ खेला। भारतीय टीम हाफटाइम तक आगे चल रही थी, लेकिन बाद में जापान वापसी करने में सफल रहा।
विज्ञापन
भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम
- फोटो : Hockey India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को जूनियर एशिया कप के पूल ए के अपने दूसरे मुकाबले में शानदार जुझारूपन दिखाते हुए जापान के खिलाफ 3-3 से ड्रॉ खेला। इंडोनेशिया के खिलाफ पहले पूल मैच में 14-0 की बड़ी जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम ने चौथे मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक के जरिए बढ़त हासिल की। फाउल के बाद मिले इस मौके को कप्तान अनमोल एक्का ने गोल में बदलकर भारत को 1-0 से आगे कर दिया।
विज्ञापन
हाफटाइम तक आगे था भारत
भारत ने दबाव बनाए रखा और 10वें मिनट में आशु मौर्य ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम की बढ़त 2-0 कर दी। जापान ने तुरंत जवाबी हमला करते हुए 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। रयूशिन सासाकी ने इस मौके को गोल में बदलकर अंतर 2-1 कर दिया। दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल जारी रखा। भारत बढ़त बढ़ाने की कोशिश कर रहा था जबकि जापान बराबरी की तलाश में था। हाफटाइम तक भारत 2-1 से आगे था।

तीसरे क्वार्टर में भी यही सिलसिला जारी रहा। दोनों टीमें नियंत्रण हासिल करने के लिए संघर्ष करती रहीं। जापान ने कुछ अच्छे मौके बनाए और पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल किया, लेकिन उसे गोल में नहीं बदल सका। भारतीय डिफेंस ने अपनी मामूली बढ़त बरकरार रखी। अंतिम क्वार्टर में जापान ने बराबरी के लिए दबाव बढ़ा दिया। उसे पेनल्टी कॉर्नर मिला और दोबारा दिए गए पेनल्टी कॉर्नर पर कप्तान काजुकी नाकानिशी ने 48वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया।
जापान ने मैच के आखिरी पांच मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। भारत ने शुरुआती प्रयास का अच्छी तरह बचाव किया, लेकिन गेंद गोल पोस्ट से दूर नहीं कर सका, जिससे जापान को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिल गया। इस बार जापान का फ्लिक निशाने से बाहर चला गया। जापान ने इसके बाद एक और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। नाकानिशी ने 59वें मिनट में फिर गोल करते हुए जापान को 3-2 की बढ़त दिला दी।

अब भारत का सामना कोरिया से
बराबरी की तलाश में भारत ने गोलकीपर को बाहर कर अतिरिक्त खिलाड़ी उतारा। उसकी कोशिशों का फल मिला और मैच में सिर्फ 59 सेकेंड बाकी रहते भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिल गया। अनमोल एक बार फिर आगे आए और इस मौके को गोल में बदलकर स्कोर 3-3 कर दिया। भारत अब पूल ए के अपने तीसरे मुकाबले में मंगलवार को कोरिया का सामना करेगा।