फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar Liquor Tragedy Opposition Claims Govt Hiding True Death Toll Demands CBI Probe Over Mafia-Police Nexus

सागर में जहरीली शराब पीने से 10 या 15 मौतें?: विपक्ष ने कहा- आंकड़ा छिपा रही सरकार, सांठगांठ के भी आरोप लगाए

Sun, 06 Sep 2026 03:01 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sun, 06 Sep 2026 03:01 PM IST
सार

सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। विपक्षी नेताओं ने सरकार, पुलिस, आबकारी विभाग और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विज्ञापन
Sagar Liquor Tragedy Opposition Claims Govt Hiding True Death Toll Demands CBI Probe Over Mafia-Police Nexus
सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के आंकड़े पर सियासी घमासान छिड़ा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद राजनीतिक पारा चढ़ गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद प्रदेश से लेकर स्थानीय स्तर तक विपक्षी नेता सरकार की आबकारी नीति और स्थानीय प्रशासनिक नाकामी पर लगातार तीखे हमले कर रहे हैं। विपक्षी नेताओं ने खुले तौर पर पुलिस, आबकारी विभाग और स्थानीय प्रशासन पर शराब माफिया के साथ मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


सागर में मौतों पर गरमाई राजनीति
घटना पर गहरा आक्रोश जताते हुए पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी ने कहा कि यह पूरी त्रासदी शासकीय मशीनरी की विफलता का नतीजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग की शह पर अधिकृत ठेकेदार ही शराब दुकानों की आड़ में अधिक मुनाफे के लालच में जहरीली शराब बिकवा रहे हैं।
विज्ञापन


निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग
कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने सरकार की नाकामी पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की पारदर्शी व निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, आम आदमी पार्टी के संयुक्त सचिव लक्ष्मीकांत राज ने सरकार से इस पूरे मामले की सीबीआई (CBI) जांच कराने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि सरकार को मृतकों के आश्रितों को तुरंत 50-50 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  सागर जहरीली शराब कांड लाइव: दस की मौत, सीएम मोहन बोले- सख्त कार्रवाई करेंगे; हिरासत में 12 संदिग्ध

मौतों की संख्या पर बना संशय, छिपाया जा रहा सच
इस पूरे घटनाक्रम में प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन जहां अब तक 10 मौतों की पुष्टि कर रहा है, वहीं विपक्षी नेताओं का दावा है कि कम से कम 15 लोगों की जान जा चुकी है। तमाम हंगामे के बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों का रवैया बेहद गोपनीयता से भरा हुआ है। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी (कलेक्टर) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) केवल मौतों का आंकड़ा बता रहे हैं, लेकिन अब तक मृतकों की आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है। प्रशासनिक अमला पूरी जानकारी को सार्वजनिक करने से बचता नजर आ रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed