फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली इमारत हादसे की भयावह तस्वीरें: बिल्डिंग गिरते ही हर तरफ धुंध ही धुंध, फिर मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

Sun, 06 Sep 2026 04:01 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Sun, 06 Sep 2026 04:01 PM IST
सार

मोती बाग में बारिश से चार मंजिला इमारत गिरी। 50-60 छात्रों के फंसे होने की आशंका है। तीन छात्रों को निकालकर अस्पताल भेजा गया। एनडीआरएफ बचाव कार्य में जुटी।

विज्ञापन
Horrifying images of the building collapse in Delhi
Delhi Building Collapse - फोटो : अमर उजाला

तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच मोती बाग स्थित सत्य निकेतन में इमारत जमींदोज हो गई। जो इमारत गिरी है यह चार मंजिला थी और हादसे के वक्त अंदर 50 से 60 छात्रों के फंसे होने की आशंका है। बताया यह भी जा रहा है कि तीन छात्रों को निकाल लिया गया है और सभी को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। मौके पर एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुटी है।



Horrifying images of the building collapse in Delhi
Delhi Building Collapse - फोटो : अमर उजाला

 

नानकपुरा गुरुद्वारे के पास इमारत गिरने की सूचना दोपहर करीब 1:34 बजे साउथ कैंपस पुलिस स्टेशन को पीसीआर कॉल से मिली। स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड, कैट एम्बुलेंस और अन्य आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं। एनडीआरएफ की टीम भी बचाव और राहत कार्य में जुट गई है। बचाव कार्य तेजी से जारी है, लेकिन फंसे लोगों की सही संख्या अभी पता नहीं है। 

Horrifying images of the building collapse in Delhi
Delhi Building Collapse - फोटो : अमर उजाला
इमारत गिरने की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाएं सक्रिय हो गईं। स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और कैट एम्बुलेंस की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। एनडीआरएफ की टीम भी बचाव और राहत कार्य के लिए बुलाई गई है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चल रहा है। जेसीबी मशीन का उपयोग कर भारी मलबा हटाया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Horrifying images of the building collapse in Delhi
Delhi Building Collapse - फोटो : अमर उजाला

चश्मदीद का बयान
पास ही दुकान चलाने वाले एक चश्मदीद ने भूकंप जैसी गड़गड़ाहट सुनी और बाहर भागे। उन्होंने देखा कि पूरी इमारत ढह चुकी थी, जहां बहुत धुआं और धूल फैली थी। कुछ शव निकाले गए हैं और चार बच्चों को जीवित बचाया गया। चश्मदीद के अनुसार, मलबे में कम से कम 25 से 30 बच्चे फंसे हो सकते हैं। अब तक चार से पांच लोगों को बचाया गया है और दो से तीन शव मिले हैं। पास में लड़कों और लड़कियों के पेइंग गेस्ट आवास थे।

विज्ञापन
Horrifying images of the building collapse in Delhi
दिल्ली में चार मंजिला इमारत धराशायी - फोटो : अमर उजाला

क्यों गिरी इमारत?
एक चश्मदीद के अनुसार, इमारत का नवीनीकरण कार्य चल रहा था। खासकर भूतल पर किराए के लिए जगह बनाने का काम हो रहा था। वे तहखाना भी बना रहे थे। ऊपरी हिस्से को तो मजबूत किया गया था, लेकिन नीचे के खंभे कमजोर थे। इसी वजह से इमारत ढह गई। मजदूर नीचे काम कर रहे थे और मलबे में दब गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed