फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Duleep Trophy Final: पहले दिन ईस्ट जोन के बल्लेबाजों ने दिखाया दम; ईशान किशन 111 रन, कुशाग्र 63 रन बनाकर नाबाद

Sun, 06 Sep 2026 05:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 06 Sep 2026 05:13 PM IST
खास बातें

Duleep Trophy Final Cricket Live Score Today East Zone vs South Zone 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन और साउथ जोन आमने-सामने हैं। ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। 

विज्ञापन
Duleep Trophy Final Day 1 Highlight: East Zone vs South Zone Vaibhav Sooryavanshi Siraj, Padikkal, Tilak Ishan
ईशान किशन - फोटो : PTI

लाइव अपडेट

05:12 PM, 06-Sep-2026

पहले दिन का खेल समाप्त

दलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। साउथ जोन के खिलाफ ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 385 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान ईशान किशन 135 गेंद में 14 चौके और एक छक्के की मदद से 111 रन और कुमार कुशाग्र 75 गेंद में चार चौके और पांच छक्के की मदद से 63 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक पांचवें विकेट के लिए 144 रन की साझेदारी हो चुकी है। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ईस्ट जोन टीम को अभिमन्यु ईश्वरन और वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शुरुआत दिलाई थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 100 रन जोड़े थे। इस साझेदारी को चामा मिलिंद ने तोड़ा। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को पवेलियन भेजा। वैभव ने 37 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाए। वहीं, ईश्वरन ने अर्धशतक लगाया और वह 86 गेंद में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 72 रन बनाकर रन आउट हुए।

सुदीप कुमार कुछ खास नहीं कर सके और छह रन बनाकर त्रिपुराणा विजय का शिकार बने। शिखर मोहन ने फिर कप्तान ईशान के साथ 94 रन की साझेदारी निभाई। शिखर 120 गेंद में नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 85 रन बनाकर मिलिंद की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद ईशान और कुशाग्र ने शानदार बल्लेबाजी की और कोई विकेट नहीं गिरने दिया। ईशान ने शतक लगाया, जबकि कुशाग्र अर्धशतक लगाकर नाबाद हैं। ईस्ट जोन की नजर बड़े स्कोर पर होगी।
04:55 PM, 06-Sep-2026

East Zone vs South Zone Live: ईस्ट जोन मजबूत स्थिति में

ईशान किशन ने कप्तानी पारी खेलते हुए दलीप ट्रॉफी के फाइनल में शतक जड़ दिया है। वहीं, कुमार कुशाग्र ने भी अर्धशतक लगा दिया है। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 130 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। ईस्ट जोन ने चार विकेट पर 382 रन बना लिए हैं। फिलहाल ईशान 109 रन और कुशाग्र 62 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इससे पहले अभिमन्यु ईश्वरन 72 रन, वैभव सूर्यवंशी 44 रन बनाकर आउट हुए थे। वहीं, शिखर मोहन ने 85 रन की पारी खेली। सुदीप कुमार छह रन बनाकर आउट हुए। साउथ जोन की ओर से चामा मिलिंद को दो विकेट मिले हैं। वहीं, त्रिपुराणा विजय ने एक विकेट लिया है।
विज्ञापन
04:39 PM, 06-Sep-2026

East Zone vs South Zone Live: ईशान शतक के करीब

ईस्ट जोन ने चार विकेट के नुकसान पर 350 से ज्यादा रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान ईशान किशन 95 रन और कुमार कुशाग्र 48 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक पांचवें विकेट के लिए 110 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।
02:54 PM, 06-Sep-2026

East Zone vs South Zone Live: ईस्ट जोन को चौथा झटका

ईस्ट जोन को 241 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। चामा मिलिंद ने शिखर मोहन को बोल्ड किया। वह 120 गेंद में नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 85 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल कप्तान ईशान किशन और कुमार कुशाग्र क्रीज पर हैं।
01:59 PM, 06-Sep-2026

East Zone vs South Zone Live: ईस्ट जोन 200 के पार

ईस्ट जोन ने 45 ओवर के बाद तीन विकेट पर 202 रन बना लिए हैं। फिलहाल शिखर मोहन 94 गेंद में आठ चौके और एक छक्के की मदद से 61 रन और कप्तान ईशान किशन 17 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ईस्ट जोन के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन और अभिमन्यु ईश्वरन ने 86 गेंद में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 72 रन की पारी खेली। ईश्वरन रन आउट हुए, जबकि वैभव को चामा मिलिंद ने आउट किया। फिर ईस्ट जोन को तीसरा झटका सुदीप कुमार घरामी के रूप में लगा। वह छह रन बनाकर त्रिपुराना विजय की गेंद पर आउट हुए।
12:27 PM, 06-Sep-2026

East Zone vs South Zone Live: लंच ब्रेक

पहले दिन लंच तक ईस्ट जोन ने दो विकेट गंवाकर 133 रन बना लिए हैं। फिलहाल शिखर मोहन 16 रन बनाकर नाबाद हैं। सुदीप कुमार घरामी खाता नहीं खोल पाए हैं। अभिमन्यु ईश्वरन और वैभव सूर्यवंशी ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। 100 के स्कोर पर ईस्ट जोन को पहला झटका लगा था। वैभव 37 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, अभिमन्यु ईश्वरन 86 गेंद में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 72 रन बनाकर आउट हुए। साउथ जोन की ओर से चामा वी मिलिंद को एक विकेट मिला है। ईश्वरन रन आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:12 AM, 06-Sep-2026

East Zone vs South Zone Live: ईस्ट जोन को पहला झटका

ईस्ट जोन को 100 के स्कोर पर पहला झटका लगा। वैभव सूर्यवंशी 37 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, ईश्वरन ने अर्धशतक लगाया। वह फिलहाल शिखर मोहन के साथ क्रीज पर हैं। ईस्ट जोन का स्कोर एक विकेट पर 107 रन है। ईश्वरन 56 रन और शिखर छह रन बनाकर क्रीज पर हैं। वैभव को चामा वी मिलिंद ने थ्यागराजन के हाथों कैच कराया।
11:03 AM, 06-Sep-2026

East Zone vs South Zone Live: ईश्वरन का अर्धशतक

ईस्ट जोन ने बिना विकेट गंवाए 100 से ज्यादा रन बना लिए हैं। अभिमन्यु ईश्वरन ने बेहतरीन अर्धशतक जड़ा। वहीं, वैभव सूर्यवंशी भी अर्धशतक के करीब हैं। 
10:40 AM, 06-Sep-2026

East Zone vs South Zone Live: वैभव और ईश्वरन जमे

ईस्ट जोन ने 11 ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 72 रन बना लिए हैं। अभिमन्यु ईश्वरन 37 गेंद में 33 रन और वैभव सूर्यवंशी 30 गेंद में 38 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। सूर्यवंशी अब तक अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगा चुके हैं, जबकि ईश्वरन अपनी पारी में चार चौके और एक छक्का लगा चुके हैं।
10:18 AM, 06-Sep-2026

East Zone vs South Zone Live: वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी

ईस्ट जोन ने आठ ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 51 रन बना लिए हैं। फिलहाल वैभव सूर्यवंशी 26 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन और अभिमन्यु ईश्वरन 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed