{"_id":"6aae6dd44b7bf61aaf0c88bd","slug":"video-state-level-senior-womens-chess-championship-kicks-off-in-chamba-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: चंबा में राज्य स्तरीय सीनियर महिला शतरंज चैंपियनशिप का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: चंबा में राज्य स्तरीय सीनियर महिला शतरंज चैंपियनशिप का शुभारंभ
बचत भवन चंबा में शनिवार को हिमाचल प्रदेश राज्य सीनियर महिला शतरंज चैंपियनशिप-2026 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचीं 28 महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं चुराह विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी करतार सिंह ठाकुर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ के अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने की। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल मानसिक और शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे राज्य स्तरीय आयोजनों से महिला खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ आगे बढ़ने का मंच मिलता है। एचपीएससीए अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में शतरंज का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है और संघ जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रयासरत है। जिला चंबा शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्ष नवजोत जोशी ने खिलाड़ियों और अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य ऑर्बिटर चंदन सहगल ने बताया कि सभी मुकाबले अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (एफआईडीई) के नियमों के अनुसार करवाए जा रहे हैं। इस दौरान एचपीएससीए के संयुक्त सचिव सुरिंदर ठाकुर, कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष भूपिंदर शर्मा और प्राइवेट बस एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज कुमार भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।