फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Medical services moved to the new building once shortcomings were addressed.

Chamba News: कमियां हटते ही नए भवन में पहुंचा इलाज

Sat, 19 Sep 2026 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 19 Sep 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Medical services moved to the new building once shortcomings were addressed.
होली से कलाह से मणिमहेश परिक्रमा मार्ग। संवाद
विधायक डॉ. हंसराज ने पानी, सीवरेज और बिजली की खामियां दूर कर शिफ्टि किए मरीज
विज्ञापन

सरकार से मामला उठाने के बाद भी व्यवस्था नहीं सुधरी तो कारीगरों के साथ डटे रहे विधायक
सुबह 11 बजे पहुंचे विधायक, कारीगरों और कार्यकर्ताओं के साथ खुद जुटे काम में
----
भवन तैयार था, लेकिन मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही थीं। शनिवार को तीसा अस्पताल में यह तस्वीर बदली। सुबह करीब 11 बजे विधायक डॉ. हंस राज पहुंचे और विभागीय इंतजार के बजाय खुद कमियां दूर करवाने में जुट गए। कारीगर बुलाकर पानी, सीवरेज और बिजली की व्यवस्था दुरुस्त करवाई गई। विधायक और भाजपा कार्यकर्ता मौके पर डटे रहे। दोपहर बाद नए भवन में मरीजों की शिफ्टिंग शुरू हो गई।
------------
15 साल का इंतजार, शनिवार को खुद औजार लेकर उतरे विधायक
तीसा अस्पताल के नए भवन में पानी, सीवरेज और बिजली की कमियां दूर करवाकर शुरू करवाई मरीजों की शिफ्टिंग
सरकार और विभाग से मामला उठाने के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था, कारीगरों के साथ मौके पर डटे रहे डॉ. हंस राज
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। 15 साल से खड़ा अस्पताल का नया भवन शनिवार को अचानक काम की आवाजों से गूंज उठा। कहीं पानी की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही थी तो कहीं सीवरेज और बिजली से जुड़ी कमियां दूर की जा रही थीं। सुबह करीब 11 बजे चुराह विधायक डॉ. हंस राज अस्पताल पहुंचे और अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद इंतजार खत्म करने का जिम्मा खुद उठा लिया। कारीगर मौके पर बुलाए गए, भाजपा कार्यकर्ता भी काम में जुट गए और विधायक स्वयं पूरे कार्य की निगरानी करते रहे। दोपहर बाद कमियां दूर होने लगीं तो मरीजों को नए भवन में शिफ्ट करने का सिलसिला भी शुरू हो गया।
विज्ञापन

करीब 15 साल पहले बने तीसा अस्पताल के नए भवन में कुछ कमियों के कारण मरीजों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा था। विधायक की ओर से सरकार और स्वास्थ्य विभाग के समक्ष मामला उठाया गया था। उन्होंने विभाग से 15 दिन के भीतर कमियां दूर करने का आग्रह भी किया था। विधायक के अनुसार, इसके बावजूद व्यवस्था पूरी नहीं हुई। शनिवार को उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर पानी, सीवरेज, बिजली उपकरण समेत अन्य जरूरी कार्य करवाए। खबर लिखे जाने तक विधायक और भाजपा कार्यकर्ता अस्पताल परिसर में मौजूद रहे तथा शेष कार्यों की निगरानी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बीएमओ तीसा डॉ. ऋषि पुरी ने बताया कि विधायक मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार्य करवाए हैं। इस बारे में सरकार और विभाग को पहले ही अवगत करवा दिया गया था। वहीं, चुराह के विधायक डॉ. हंस राज ने कहा कि इस बारे में विभाग और सरकार को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करवाया गया था। सरकार ने इसकी सुध नहीं ली। अब खुद कमियां दूर कर कार्य करवाया जा रहा है।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed