फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bear wanders among humans seeking help with head stuck in a tin can.

Chamba News: कनस्तर में फंसा सिर, इंसानों के बीच मदद की तलाश में भटकता रहा भालू

Sat, 19 Sep 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 19 Sep 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Bear wanders among humans seeking help with head stuck in a tin can.
डलहौजी के बस स्टैंड के समीप कनस्तर में फंसा भालू का सिर। जागरूक पाठक
बस अड्डे के पास परेशान हालत में दिखा वन्यजीव, अचानक थम गई लोगों की आवाजाही
विज्ञापन

वन विभाग ने भीड़ हटाकर संभाला मोर्चा, सुरक्षित निकालने की कोशिश में जुटी टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। सिर में कनस्तर फंसा था, रास्ता दिखाई नहीं दे रहा था और मदद के लिए भालू इंसानों की बस्ती तक आ पहुंचा। शनिवार सुबह डलहौजी बस अड्डे के पास इस दृश्य ने हर किसी को हैरान कर दिया।
कनस्तर में सिर फंसा होने से परेशान भालू सड़क के आसपास बेचैनी में घूमता रहा। उसे देखते ही राहगीर सहम गए और लोग सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े हो गए।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सबसे पहले लोगों को पीछे हटाया, ताकि भीड़ से घबराया भालू किसी व्यक्ति को नुकसान न पहुंचाए। इसके बाद उसे सुरक्षित पकड़कर सिर में फंसा कनस्तर निकालने का अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार कनस्तर भालू के सिर में कैसे फंसा, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। विभाग की टीम उसे बिना चोट पहुंचाए मुक्त करने के प्रयास में जुटी रही। कनस्तर निकलने के बाद भालू को सुरक्षित जंगल में छोड़ने की योजना है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि आबादी के आसपास वन्यजीव दिखने पर उसके करीब जाने या पीछा करने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed