{"_id":"6aaec265767b80aee40a4f85","slug":"a-tidal-wave-of-faith-surged-at-the-court-of-kunjar-mahadev-chamba-news-c-88-1-cmb1002-197263-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: कुंजर महादेव के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: कुंजर महादेव के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
Sat, 19 Sep 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 19 Sep 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
कुंजर महादेव मंदिर पाथका में उमड़ी भक्तो की भीड़ : संवाद
राधाष्टमी पर 20 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश, साढ़े सात लाख रुपये का चढ़ावा चढ़ा
पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से भी पहुंचे भक्त, दिनभर कतारों में लगे रहे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
सिहुंता (चंबा)। राधाष्टमी पर कुंजर महादेव पाथका का दरबार सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। भोलेनाथ के दर्शन की चाह में हिमाचल समेत पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से पहुंचे करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में शीश नवाया। श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर में करीब साढ़े सात लाख रुपये का चढ़ावा भी अर्पित किया गया।
सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, दर्शन के लिए पहुंचने वालों की संख्या बढ़ती गई। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के बावजूद मंदिर कमेटी की ओर से व्यवस्थाएं सुचारू रखी गईं। कमेटी सदस्यों ने कतारों को व्यवस्थित करने के साथ श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने में सहयोग किया।
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई थी। दिनभर बड़ी संख्या में भक्तों ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। राधाष्टमी के चलते पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा। मंदिर कमेटी के प्रधान गगन सिंह ने बताया कि राधाष्टमी पर करीब 20 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। सभी ने शांतिपूर्वक दर्शन किए। व्यवस्थाएं बनाए रखने में कमेटी के करीब 100 सदस्यों ने योगदान दिया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया।
विज्ञापन
--