Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Sharadiya Navratri begins with the worship of Shailputri; devotees pray for the welfare of all.
{"_id":"6acba43806ce37ecc90f050a","slug":"video-sharadiya-navratri-begins-with-the-worship-of-shailputri-devotees-pray-for-the-welfare-of-all-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"शैलपुत्री पूजन के साथ शुरू हुए शारदीय नवरात्र, श्रद्धालुओं ने जन कल्याण की मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैलपुत्री पूजन के साथ शुरू हुए शारदीय नवरात्र, श्रद्धालुओं ने जन कल्याण की मांगी दुआ
गोहाना। शैलपुत्री पूजन के साथ रविवार को नवरात्र शुरू हो गए। माता के पूजन के लिए शहर में समता चौक और मंदिरों में माता के दरबार लगाए गए हैं। शहर के कई शिक्षण संस्थानों में भी शिक्षकों ने कन्या पूजन किया। नवरात्र में बाजार में भी ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। ग्राहक माता के पूजन के लिए सामग्री और दूसरी चीजों की खरीददारी कर रहे हैं।
शिव गंगा सेवा समिति के प्रधान सुभाष पाहुजा ने बताया कि नवरात्र वर्ष में दो बार चैत्र व अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू होता है। इस अवसर पर देवी के नौ रूपों का नवमी तक पूजन किया जाता है। चैत्र मास के नवरात्र वार्षिक नवरात्र तथा अश्विन मास के नवरात्र शारदीय नवरात्र कहा जाता है। शहर में नवरात्रों में देवी के पूजन के लिए समता चौक पर समिति द्वारा माता का दरबार लगाया गया है। बीजेपी नेता अरुण बड़ौक ने झंडे की रस्म निभाई। माता का दरबार शुरू करने पर पंडाल में शैलपुत्री की विधिवत पूजा की गई। आयोजक सुभाष ने सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।