फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Broad-daylight theft worth lakhs: Thieves make off with jewelry and cash kept for sons' weddings.

दिनदहाड़े लाखों की चोरी : बेटों की शादी के लिए रखे जेवर और नकदी ले उड़े चोर

Sat, 10 Oct 2026 07:44 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sat, 10 Oct 2026 07:44 PM IST
Broad-daylight theft worth lakhs: Thieves make off with jewelry and cash kept for sons' weddings.
सोनीपत। शहर से सटे गांव गढ़ी ब्राह्मणान में बेखौफ चोर दिनदहाड़े बंद घर का ताला तोड़कर साढ़े सात लाख रुपये की नकदी और 20 तोले सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित विक्रम सिंह ने चोरी हुए आभूषण दो बेटों की शादी के लिए जुटाकर रखे थे। घटना के समय परिवार के सदस्य बाजार गए थे। वापस लौटे तो चोरी का पता लगा। गढ़ी ब्राह्मणान निवासी विक्रम सिंह ने सिटी थाना की ओल्ड चौकी में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह दिल्ली ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (डीटीसी) में चालक हैं। उन्होंने दो बेटों परमजीत और हेमंत की शादी के लिए घर की अलमारी में नकदी और सोने के जेवरात संभालकर रखे हुए थे। शुक्रवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे वह परिवार के सदस्यों के साथ बाजार गए थे। शाम करीब सवा पांच पत्नी के साथ घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी की जांच करने पर नकदी और जेवरात गायब मिले। तीन जोड़ी कड़े, दो जोड़ी मंगलसूत्र और छह अंगूठियां व नकदी चोरी चोर उनके घर से सोने के तीन जोड़ी कड़े, दो जोड़ी मंगलसूत्र, छह अंगूठियां और तीन सोने की चेन चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं अलमारी में रखे 7.50 लाख रुपये की नकदी भी चोरी मिली। परिवार ने बेटों की शादी के लिए लंबे समय से यह जमा-पूंजी जुटाकर रखी थी। वारदात के बाद परिवार को आर्थिक नुकसान के साथ शादी की तैयारियों को लेकर भी चिंता सता रही है। उन्होंने रुंधे गले से कहा कि उनकी पूरी जिंदगी की कमाई निकल गई। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे बाइक सवार दो संदिग्ध विक्रम सिंह का कहना है कि वारदात के बाद मामले में क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखने पर दो बाइक सवार संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। वह बिना नंबर प्लेट की नई बाइक पर दिख रहे हैं। हालांकि उनकी पहचान और चोरी में उनकी भूमिका की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पीडि़त ने जल्द कार्रवाई की मांग की है। -घर से नकदी व आभूषण चोरी होने की शिकायत मिली है। जिस पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। चोरों का पता लगाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी में दिख रहे संदिग्धों के बारे में भी पता लगाया जाएगा। पंकज, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: फैजुल्लागंज में बाढ़ के पानी का स्तर घटा, लोगों ने ली राहत की सांस

10 Oct 2026

Video: आलमबाग बस अड्डे पर दिल्ली जाने वाली बसों का इंतजार, बसें खड़ीं पर यात्री नहीं

10 Oct 2026

Video: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, भाकपा माले ने निकाला मार्च

10 Oct 2026

Video: शहीद पितृ श्रद्धा नमन, शहीद क्रांतिवीरों को अर्पित किया तर्पण

10 Oct 2026

नाहन: देर रात थार की टक्कर से 3-4 दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त, चालक फरार

10 Oct 2026
विज्ञापन

Video: ए पी सेन मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी

10 Oct 2026

जंतर-मंतर के चप्पे-चप्पे पर पहरा, दिल्ली पुलिस के साथ यूपी पुलिस तैनात

10 Oct 2026
विज्ञापन

Video: 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों से मिले मंत्री संजय निषाद, आवास पर प्रदर्शन के बाद सुनीं समस्याएं

10 Oct 2026

Video: राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने निकलीं महिलाएं

10 Oct 2026

फतेहाबाद के टोहाना में एसआईआर के विरोध में टोहाना के पक्का मोर्चे पर किसानों का प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

10 Oct 2026

कोटकपूरा में नशे के हॉटस्पॉट पर पुलिस का कासो ऑपरेशन, जेसीबी से साफ करवाए नशेड़ियों के अड्डे

सोलन: आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने पर एबीवीपी ने किया ओजस्विनी सम्मलेन का आयोजन

10 Oct 2026

सोलन: सीटू, एसएफआई और किसान सभा ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर किया प्रदर्शन

10 Oct 2026

दिल्ली में प्रदर्शन का असर: मेरठ सिटी स्टेशन पर यात्री घटे, ट्रेनों का इंतजार कर लौटे कई यात्री

10 Oct 2026

बागपत: दिल्ली में प्रदर्शन का असर: मेरठ सिटी स्टेशन पर यात्री घटे, ट्रेनों का इंतजार कर लौटे कई यात्री

10 Oct 2026

ग्रेटर नोएडा तक सख्त पहरा: जीबीयू चौराहे पर वाहनों की तलाशी, जगह-जगह चेकिंग; सुबह से गश्त पर अधिकारी

10 Oct 2026

सनातन धर्म के अपमान का आरोप, राहुल और अवधेश प्रसाद की बढ़ी मुश्किलें!

10 Oct 2026

वीडियो: आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में हुई पीटीएम, अभिभावकों से साझा किया परीक्षा परिणाम

10 Oct 2026

वीडियो: ज्वालाजी में झंडा रस्म के साथ शुरू होंगे शारदीय नवरात्र, 51 क्विंटल फूलों से सजेगा मां का दरबार

10 Oct 2026

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: फतेहाबाद में एमएम कॉलेज में विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प

10 Oct 2026

फतेहाबाद के टोहाना में धान खरीद में देरी से भड़के किसान, रतिया-फतेहाबाद रोड जाम

10 Oct 2026

सुंदरनगर में एचपीएसईबी कर्मचारी संघ ने शहीदी दिवस पर बुलंद की ओपीएस लागू करने की मांग

10 Oct 2026

पीलीभीत: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन, भाकियू टिकैत ने दिया ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

10 Oct 2026

Video: समाधान दिवस पर राजस्व से संबंधित मामले निपटाए गए

10 Oct 2026

पीरनिगाह मंदिर के समीप दर्दनाक सड़क हादसा, दादी और पोते की माैत, परिवार के छह सदस्य घायल

10 Oct 2026

ऊना: लठियाणी स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित, विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम किया जारी

10 Oct 2026

Video: लखनऊ में 68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

10 Oct 2026

एमपी: गुना में हिस्ट्रीशीटर नवीन गोस्वामी की हत्या, गले पर धारदार हथियार से किया वार; यूपी से दो साथी गिरफ्तार

10 Oct 2026

VIDEO: अश्व रथ पर सवार दशानन तलवार लहराकर गरजा

10 Oct 2026

चुनाव आयोग के समर्थन में युवा परिषद का न्याय मार्च, VIDEO

10 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed