Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
VIDEO : The two-day District Youth Festival in Panipat started with a cultural presentation
{"_id":"673f3d9530fd33a9cf0646fe","slug":"video-the-two-day-district-youth-festival-in-panipat-started-with-a-cultural-presentation","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पानीपत में दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव का सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ हुआ आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पानीपत में दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव का सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ हुआ आगाज
पानीपत में दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव का वीरवार को शानदार आगाज हुआ। युवाओं ने मंच पर शानदार परिचय दिया। मुख्यातिथि समाजसेवी एवं शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के प्रतिनिधि हरपाल ढांडा रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करके बड़े से बड़े संघर्ष में जीत हासिल की जा सकती है। महोत्सव में पहुंचने पर स्मृति चिन्ह व फूल की मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया गया।
ढांडा ने कहा कि युवाओं को लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढऩा चाहिए व जब तक सफलता हासिल न हो तब तक प्रयास करने चाहिए। प्राइवेट क्षेत्र में भी रोजगार की अनंत संभावनाएं है। युवाओं को सरकारी ही नहीं प्राइवेट सेक्टर में भी भाग्य आजमाना चाहिए। हमेशा सकारात्मकता के साथ अपने क्षेत्र में आगे बढऩा चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश ताकतवर देशों की श्रेणी में शामिल हो चुका है। आज स्थिति यह है कि जो देश कभी भारत से दूरी बनाते थे आज वे नजदीकी बनाने के लिए बेताब है। प्रधानमंत्री के ईमानदार प्रयासो से व देश के लोगों के सहयोग से भारत का कद ऊंचा हुआ है। आने वाले समय में आर्थिक दृष्टिकोण से भारत दुनिया का पांचवां राष्ट्र होगा।
ढांडा ने कहा कि जो विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान देंगे वहीं आगे बढ़ेंगे। युवा आगे बढ़ेगे तो देश आगे बढ़ेगा। हर विद्यार्थी को देश के प्रति समर्पित भावना के साथ कार्य करने का उन्होंने आह्वान किया व साथ ही साथ इस बात पर प्रकाश भी डाला कि जो राष्ट्र आज मजबूत स्थिति में है उनके पीछे उस राष्ट्र के युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
इस मौके पर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम के साथ बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी। एक विद्यार्थी ने राष्ट्र भक्ति क्या होती है इसकी परिभाषा अपने कुछ मिनटों के वक्तव्य में देकर मौजूद अधिकारियों व विद्यार्थियों का ध्यान अपनी ओर केंद्रित किया। इस मौके पर कई अन्य विद्यार्थियों ने हरियाणी संस्कृति के गीतों व नृत्य को मंच के माध्यम से सजीव करने का सार्थक प्रयास किया। कार्यक्रम में विभिन्न तरह की प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। इस मौके पर आईटीआई के प्रिसिंपल डॉ. कृष्ण कुमार के अलावा निर्णायक मंडली के सदस्य व बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।