फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: क्या वीकएंड पर दर्शक जुटा पाई यश की ‘टॉक्सिक’? शनिवार को फिल्म ने कमाए इतने करोड़

Sat, 29 Aug 2026 08:05 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 29 Aug 2026 08:05 PM IST
सार

Toxic Box Office Collection Day 4: यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को रिलीज हो गई है और रिलीज के बाद से ही फिल्म सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। जानिए आज शनिवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है। 

विज्ञापन
Yash Film Toxic Box Office Collection Day 4 As Film Crosses 150 Crore Mark
टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

फिल्म ‘टॉक्सिक’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं। जहां इसने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धुंआधार शुरुआत की थी, वहीं अब इसकी कमाई पहले दिन के मुकाबले काफी कम हो गई है। जानिए चौथे दिन फिल्म ने कितनी कमाई की है। 

Yash Film Toxic Box Office Collection Day 4 As Film Crosses 150 Crore Mark
टॉक्सिक - फोटो : सोशल मीडिया

'टॉक्सिक' का शुरुआती कलेक्शन

  • फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। 
  • पहले दिन इसने 101.10 करोड़ का कलेक्शन किया। 
  • दूसरे दिन इसकी कमाई में भारी गिरावट हुई और इसने 37.65 करोड़ का कलेक्शन किया। 
  • तीसरे दिन इसकी कमाई गिरी और ‘टॉक्सिक’ ने 27.20 करोड़ का कलेक्शन किया। 
Yash Film Toxic Box Office Collection Day 4 As Film Crosses 150 Crore Mark
फिल्म 'टॉक्सिक' - फोटो : X

‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 

  • चार दिनों में यश की फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है।
  • वीकएंड होने के बावजूद फिल्म ज्यादा दर्शकों को नहीं जोड़ पाई है।
  • आज शनिवार के दिन खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 16.36 करोड़ का कलेक्शन किया है।
  • इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 182.31 करोड़ का हो गया है।
  • पहले दिन 100 करोड़ कमाने के बदोलत फिल्म ने चार दिनों में ही 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Yash Film Toxic Box Office Collection Day 4 As Film Crosses 150 Crore Mark
आवारापन 2 - फोटो : अमर उजाला

इन फिल्मों से है टक्कर
टॉक्सिक की शानदार कमाई के बीच इन दिनों थिएटर्स में कई तरह की फिल्में लगी हुई हैं। इनमें इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’, ‘हनुमान अंश’, ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’, ‘बंटवारा 1947’, ‘इरुमुडी’ और हॉरर फिल्म ‘इनसिडियस’ जैसी फिल्में शामिल हैं। 

ये भी पढे़ं- पहनावे पर रार: कृति के बाद अब सेलिना के कपड़ों पर विवाद, रक्षाबंधन की तस्वीरें वायरल; जानें क्या है मामला?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed