फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India’s Top Players Report for Mandatory Fitness Test After Sri Lanka Series

नए सीजन से पहले सख्ती: श्रीलंका दौरे से लौटते ही फिटनेस टेस्ट में जुटे भारतीय खिलाड़ी, जानें कौन-कौन पहुंचा

Sat, 29 Aug 2026 08:04 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 29 Aug 2026 08:04 PM IST
सार

श्रीलंका सीरीज खत्म होने के 48 घंटे के भीतर टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ियों ने बेंगलुरु में अनिवार्य फिटनेस टेस्ट दिया। जडेजा, पंत और जायसवाल समेत कई खिलाड़ी शामिल हुए, जबकि बुमराह, हार्दिक और नीतीश पूरी तरह फिट होने के बाद टेस्ट देंगे।

विज्ञापन
India’s Top Players Report for Mandatory Fitness Test After Sri Lanka Series
यशस्वी-श्रेयस-जडेजा - फोटो : BCCI

विस्तार

श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की कड़ी सीरीज खत्म होने के महज 48 घंटे के भीतर भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ियों को अनिवार्य फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया गया। शनिवार को भारत के कई केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटर बंगलूरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे और नए घरेलू सीजन से पहले अपनी फिटनेस परखी। भारतीय टीम के टेस्ट खिलाड़ियों ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार तीन दिन मैदान पर बिताए थे। इसके बावजूद कई प्रमुख खिलाड़ियों ने नए सीजन से पहले अपने फिटनेस पैरामीटर पूरे किए। आने वाला सीजन भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है, जो आईपीएल 2027 तक करीब आठ महीने चलेगा।
विज्ञापन

India’s Top Players Report for Mandatory Fitness Test After Sri Lanka Series
पंत-जडेजा - फोटो : BCCI
जडेजा, पंत और जायसवाल ने बहाया पसीना
फिटनेस टेस्ट में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत और सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल नजर आए। इनके अलावा टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर, टी20 विशेषज्ञ रिंकू सिंह, संजू सैमसन और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ समेत कई अन्य खिलाड़ियों ने भी फिटनेस ड्रिल में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किन फिटनेस टेस्ट से गुजरेंगे खिलाड़ी?
  • बीसीसीआई के अनिवार्य फिटनेस टेस्ट में कई तरह की शारीरिक और क्रिकेट से जुड़ी ड्रिल शामिल हैं।
  • ब्रोंको टेस्ट
  • 2 किलोमीटर रन
  • यो-यो टेस्ट
  • रनिंग बिटवीन द विकेट्स
  • अन्य क्रिकेट स्पेसिफिक ड्रिल
विज्ञापन

क्या है ब्रोंको टेस्ट?
ब्रोंको टेस्ट में 0 मीटर, 20 मीटर, 40 मीटर और 60 मीटर की दूरी पर कोन लगाए जाते हैं। खिलाड़ी बिना ब्रेक लिए 0 से 20 मीटर और वापस, फिर 40 मीटर और 60 मीटर तक दौड़ पूरी करते हैं। इस प्रक्रिया को पांच सेट में पूरा करना होता है। इस दौरान खिलाड़ियों को कुल 1200 मीटर की दूरी करीब साढ़े पांच मिनट में पूरी करनी होती है। वहीं, यो-यो टेस्ट का लंबे समय से निर्धारित मानक 16.5 रहा है। 2 किलोमीटर की दौड़ को 10 मिनट के भीतर पूरा करना होता है।

India’s Top Players Report for Mandatory Fitness Test After Sri Lanka Series
हार्दिक पांड्या - फोटो : ANI
बुमराह, हार्दिक और नीतीश फिट होने के बाद देंगे टेस्ट
हालांकि सभी प्रमुख खिलाड़ी इस समय फिटनेस टेस्ट में शामिल नहीं हुए। जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या और नीतीश कुमार रेड्डी पूरी तरह फिट घोषित होने के बाद ही इन फिटनेस ड्रिल में हिस्सा लेंगे। तीनों खिलाड़ी फिलहाल रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को फिलहाल फिटनेस टेस्ट से छूट दी गई है। दोनों ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैचों में काफी गेंदबाजी की थी।

India’s Top Players Report for Mandatory Fitness Test After Sri Lanka Series
प्रिंस यादव - फोटो : BCCI
प्रिंस यादव चयन के लिए फिट
इंग्लैंड दौरे के दौरान हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझने वाले प्रिंस यादव अब पूरी तरह फिट हैं और चयन के लिए उपलब्ध हैं।

सितंबर से शुरू होगा भारत का घरेलू सीजन
  • बीसीसीआई का घरेलू क्रिकेट कार्यक्रम, जिसे इंडिया क्रिकेट के नाम से जाना जाता है, हर साल सितंबर में शुरू होता है।
  • इस बार भारत का घरेलू सीजन दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से शुरू होगा। इसे तकनीकी तौर पर भारत की घरेलू सीरीज माना जाएगा, हालांकि मुकाबले भारत में ही अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाएंगे।
  • इसके बाद भारतीय टी20 टीम एशियन गेम्स के लिए जापान का रुख करेगी, जबकि एक अन्य व्हाइट-बॉल टीम इसी दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलेगी। इसके अलावा सितंबर के आखिरी सप्ताह से अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक पुद्दुचेरी में इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच सीरीज भी प्रस्तावित है।
  • इस तरह भारतीय क्रिकेटरों के लिए आने वाला सीजन काफी व्यस्त रहने वाला है और इसी को देखते हुए बीसीसीआई ने सीजन शुरू होने से पहले खिलाड़ियों की फिटनेस पर खास जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed