Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Panipat: Severe shortage of seats on trains bound for Bihar for Chhath; passengers forced to travel in toilets with their children.
{"_id":"6af4809279a3a544200e1eb2","slug":"video-panipat-severe-shortage-of-seats-on-trains-bound-for-bihar-for-chhath-passengers-forced-to-travel-in-toilets-with-their-children-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: छठ पर बिहार जाने वाली ट्रेनों में सीटों का टोटा, शौचालय में बच्चों के साथ सफर करने को मजबूर यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: छठ पर बिहार जाने वाली ट्रेनों में सीटों का टोटा, शौचालय में बच्चों के साथ सफर करने को मजबूर यात्री
पानीपत। छठ महापर्व मनाने के लिए अपने घर जाने की चाह अब प्रवासियों के लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन गई है। रेलवे स्टेशन पर स्थिति यह है कि बिहार जाने वाली ट्रेनों में तिल रखने की जगह नहीं है और यात्री शौचालयों में बच्चों संग सफर करने को मजबूर हैं। ट्रेनों में सीट न मिलने के कारण यात्रियों को अत्यंत दयनीय और कष्टदायक परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार रेलवे अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बावजूद धरातल पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं, जिससे यात्रियों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है।पानीपत रेलवे स्टेशन पर बिहार जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में पिछले कई दिनों से प्रवासियों का सैलाब उमड़ रहा है। छठ पर्व को लेकर अपने गांव-घर पहुंचने की होड़ में लोग हर जोखिम उठाने को विवश हैं। स्टेशन से होकर गुजरने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस और जयनगर एक्सप्रेस में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल पा रही है। जनरल डिब्बों का आलम यह है कि यात्री उसमें ठूंस-ठूंस कर भरे हुए हैं।
गंभीर बात यह है कि ट्रेनों के शौचालयों में भी छोटे-छोटे मासूम बच्चों को गोद में लिए प्रवासी भेड़-बकरियों की तरह यात्रा कर रहे हैं। शौचालय की तंग खिड़कियों से बाहर झांकते मासूमों की तस्वीरें रेलवे की बदहाल व्यवस्था और प्रवासियों की बेबसी व दर्दनाक स्थिति को साफ बयां कर रही हैं। यात्रियों का कहना है कि उन्होंने छठ पर्व पर घर जाने के लिए महीनों पहले से टिकट बुक कराने का प्रयास किया था, लेकिन लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण उन्हें कंफर्म टिकट नहीं मिला। इसके बाद तत्काल टिकट हासिल करने की कोशिश भी नाकाम रही। ऐसे में बिना सीट के ही जोखिम भरा सफर शुरू करने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा। पायदान पर सफर, बदहाल व्यवस्था पर फूटा गुस्सा यात्री राजेंद्र यादव, मुकेश और बीरबल ने बताया कि हर साल छठ के पावन अवसर पर रेलवे की लचर व्यवस्था प्रवासियों के लिए बड़ी आफत बन जाती है। घंटों तक कोचों में ठसाठस भरे रहने और दरवाजे के पायदान पर खड़े होकर सफर करने से छोटे बच्चों और महिलाओं की हालत बिगड़ने लगी है। शौचालयों में बैठकर और पायदान पर खड़े होकर यात्रा करनी पड़ती है। छठ पर्व पर घर पहुंचने की मजबूरी में वे अपनी जान जोखिम में डालकर यह सब सह रहे हैं। यात्रियों ने रेल प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बिहार के लिए तुरंत अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएं और नियमित ट्रेनों में जनरल डिब्बों की संख्या बढ़ाई जाए। छठ पर्व मनाने के लिए बड़ी संख्या में प्रवासी अपने गंतव्य के लिए जा रहे हैं। इसके लिए ट्रेनों में कई महीने पहले ही सीटें बुक हो जाती है। इससे अन्य यात्रियों को सीट नहीं मिल पाती है। यात्रियों की परेशानी को उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया जाता है।
मनीष कुमार शर्मा, अधीक्षक, रेलवे स्टेशन।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।