Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Bhai Dooj Celebrated Across Sirmaur, Women Avail Free Bus Travel and Damaads Follow Traditional Customs

सिरमौर में हर्षोल्लास से मनाया भैया दूज, बहनों ने तिलक लगाकर भाइयों की लंबी उम्र की मांगी दुआ

Wed, 11 Nov 2026 02:32 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:32 PM IST
Bhai Dooj Celebrated Across Sirmaur, Women Avail Free Bus Travel and Damaads Follow Traditional Customs
जिला सिरमौर में बुधवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक भैया दूज पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार और शगुन देकर उनकी रक्षा का वचन दिया। जिलेभर में पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। भैया दूज के अवसर पर विवाहित महिलाएं अपने मायके पहुंचीं और भाइयों को तिलक लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। घरों में दिनभर मेहमानों का आना-जाना लगा रहा। बहनों के स्वागत के लिए परिवारों ने तरह-तरह के पकवान बनाए। बच्चों ने भी पर्व का खूब आनंद उठाया और परिवारों में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। भैया दूज पर सरकार की ओर से दी गई मुफ्त बस यात्रा सुविधा का महिलाओं ने लाभ उठाया। सुबह से ही बस अड्डों पर महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। ग्रामीण क्षेत्रों से भी महिलाएं बसों में सफर कर अपने मायके और अन्य गंतव्यों तक पहुंचीं। जिन ग्रामीण इलाकों में बसों की संख्या सीमित रहती है, वहां भी महिलाओं में मुफ्त यात्रा को लेकर खासा उत्साह नजर आया। इस सुविधा से महिलाओं को त्योहार पर अपने परिवारों तक पहुंचने में सहूलियत मिली। भैया दूज के चलते नाहन सहित जिले के विभिन्न बाजारों में दिनभर चहल-पहल रही। लोगों ने मिठाइयों और त्योहार से जुड़ी अन्य वस्तुओं की खरीदारी की। बाजारों में सुबह से ही लोगों की आवाजाही बनी रही और दुकानों पर भी रौनक देखने को मिली। जिले के धारटीधार, सैनधार और गिरिपार क्षेत्रों में भैया दूज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। धारटीधार और सैनधार में दामाद अपनी ससुराल पहुंचे और सास-ससुर को दिवाली की भेंट दी। ससुराल पक्ष ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। क्षेत्र में इस परंपरा का विशेष महत्व है। मान्यता के अनुसार, भैया दूज के दिन दामाद चावल और अखरोट की भेंट लेकर ससुराल पहुंचते हैं। शाम को भोजन करने से पहले इस परंपरा का निर्वहन किया जाता है। इसके बाद ही परिवार के लोग खील-बताशे और मूड़ी का आनंद लेते हैं। इस तरह सिरमौर जिले में भैया दूज का पर्व भाई-बहन के प्रेम, पारिवारिक रिश्तों की मिठास और लोक परंपराओं के संगम के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

11 Nov 2026

भोपाल-जबलपुर की रातें पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंडी

11 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: रामजानकी मंदिर और समाधि बाबा स्थल पर उमड़ा जनसैलाब

11 Nov 2026

कुशीनगर: कसया के गांवों में पारंपरिक तरीके से मना गोवर्धन पूजा का पर्व

11 Nov 2026

बस्ती: बस्ती में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, उठीं ऊंची लपटें

11 Nov 2026
विज्ञापन

देवरिया: दिवाली पर एक्यूआई 315 पहुंचा, सांस के मरीजों की बढ़ी परेशानी

11 Nov 2026

महराजगंज: धोखाधड़ी और धमकी के मुकदमे में वारंटी गिरफ्तार

11 Nov 2026
विज्ञापन

महराजगंज: छठ पर्व की तैयारियों को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

11 Nov 2026

महराजगंज: मतदाता पुनरीक्षण अभियान में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता

11 Nov 2026

देवरिया: स्कॉर्पियो टकराने के विवाद में युवक को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

11 Nov 2026

भोपाल: नशे की लत ने उजाड़ा परिवार, शराब पीने से रोकने पर युवक ने पानी की टंकी से लगाई छलांग, हुई मौत

11 Nov 2026

बस्ती: पट्टीदारों के बीच मारपीट में घायल 51 वर्षीय महिला की मौत

11 Nov 2026

कुशीनगर: किसानों के मुआवजे पर अटका गोलाघाट पुल का निर्माण फिर शुरू

11 Nov 2026

संतकबीरनगर: दो दिन बाद खुली जिला अस्पताल की ओपीडी, 1200 मरीज पहुंचे

11 Nov 2026

उज्जैन: मस्तक पर वैष्णव तिलक और गणेश से सजे बाबा महाकाल, गले में पहनी रुद्राक्ष की माला फिर रमाई भस्म

11 Nov 2026

Muzaffarnagar: ई-रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा, मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार

11 Nov 2026

Meerut: मोहनपुरी में श्रद्धालुओं ने की गोवर्धन पर्वत की पूजा

10 Nov 2026

Meerut: गोपाल गौशाला परिसर में धूमधाम से हुई गोवर्धन पूजा, 18 फीट लंबा गोवर्धन बनाया

10 Nov 2026

Meerut: भाई दूज पर बदल रहा गिफ्ट देने का अंदाज, मिठाई के साथ गिफ्ट हैंपर और पर्सनलाइज्ड तोहफों की बढ़ी पसंद

10 Nov 2026

हांसी के श्री श्याम बाबा मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा का पर्व, अन्नकूट प्रसाद ग्रहण करने उमड़े श्रद्धालु

10 Nov 2026

हांसी : तेंदुए की खाल के साथ सीआईए-1 ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

10 Nov 2026

सीआईए टू थाने के पास हुई चाकूबाजी की घटना में दो घायल

10 Nov 2026

कानपुर: पत्नी की हत्या में पति गिरफ्तार, मायके पक्ष ने किया हंगामा

10 Nov 2026

टैक्सी की टक्कर से इंजीनियर की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

10 Nov 2026

सोनीपत के कुंडली में स्थित अग्रसेन धाम के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की शिरकत

10 Nov 2026

अन्नकूट पर्व पर शहर में लगे भंडारे, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

10 Nov 2026

कानपुर: अपार्टमेंट के बेसमेंट में लगी आग, स्कूटी जलकर खाक

10 Nov 2026

कानपुर: माहौल बिगाड़ने के लिए रखे थे ईंट पत्थर, आरोपी की मां और बहन ने दौड़कर बचाई जान

10 Nov 2026

कलंदरी गेट स्थित दादा खेड़ा पर श्रद्धा और उत्साह के साथ लगाया भंडारा

10 Nov 2026

अप्रैल से अक्तूबर तक बाल विवाह की 11 शिकायतें, चार मामलों में काउंसिलिंग से रुकवाया विवाह

10 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed