{"_id":"6af42e154cc1b8c0f707586f","slug":"video-heavy-rush-at-hamirpur-bus-stand-after-diwali-festival-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिवाली के बाद घरों से लौटने लगे लोग, हमीरपुर बस अड्डे पर उमड़ी यात्रियों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली के बाद घरों से लौटने लगे लोग, हमीरपुर बस अड्डे पर उमड़ी यात्रियों की भीड़
Ankesh Dogra
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:28 PM IST
Link Copied
दिवाली का त्योहार मनाकर अपने घर पहुंचे लोग अब धीरे-धीरे कामकाज के सिलसिले में बाहरी राज्यों की ओर लौटने लगे हैं। वहीं, भैया दूज के अवसर पर भाइयों को तिलक लगाने के लिए भी महिलाएं अपने गंतव्य तक पहुंचीं। त्योहार के बाद यात्रियों की आवाजाही बढ़ने से बुधवार को हमीरपुर बस अड्डे पर भारी भीड़ देखने को मिली।
बुधवार को बस अड्डे पर सुबह से ही यात्रियों की चहल-पहल बनी रही। कोई अपने गंतव्य तक जाने वाली बस का इंतजार करता नजर आया तो कोई चालक-परिचालकों से बसों की समय-सारिणी और रूट की जानकारी लेता रहा। कई यात्री बसों में बैठ चुके थे, जबकि अन्य अपनी बस के पहुंचने का इंतजार कर रहे थे।
बस अड्डे पर महिलाओं की संख्या भी काफी अधिक रही। यात्री एक-दूसरे से बसों के आने-जाने का समय पूछते दिखाई दिए। वहीं, निजी बसों के चालक भी यात्रियों को अपनी बसों में बैठने के लिए आवाज लगाते रहे।
त्योहार के बाद यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की ओर से दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए 10 विशेष बसों की सुविधा दी गई। इससे बाहरी राज्यों की ओर लौटने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में मदद मिली।
त्योहारों के बाद कामकाज पर लौटने वाले लोगों और भैया दूज के चलते हुई आवाजाही से हमीरपुर बस अड्डे पर दिनभर रौनक बनी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।