{"_id":"6af429392ec5c4d0e00f05f0","slug":"video-accused-in-murder-case-arrested-following-police-encounter-sustains-gunshot-wound-to-leg-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फिरोजाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा हत्या का आरोपी, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फिरोजाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा हत्या का आरोपी, पैर में लगी गोली
चाचा की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को अरांव पुलिस ने मंगलवार देररात को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। नगला चैन रोड पर पुलिस की घेराबंदी देखकर आरोपी ने बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो गोली आरोपी के पैर में जा लगी। घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से तमंचा और तीन कारतूस बरामद हुए हैं। अरांव थाना क्षेत्र के गांव चंद्रपुरा निवासी सचिन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि राजीव और उसके साथियों ने उसके चाचा रूप सिंह और वीरू पर जानलेवा हमला किया था। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान रूप सिंह की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और बाद में हत्या की धारा की बढ़ोतरी की गई। सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी ने बताया कि मंगलवार देररात को पुलिस को सूचना मिली कि हत्याकांड में वांछित आरोपी राजीव नगला चैन की तरफ से आने वाला है। इस पर अरांव थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगला चैन रोड पर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद आरोपी आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मैनपुरी के घिरोर थाने में लूट और आर्म्स एक्ट के मुकदमे भी दर्ज हैं। आरोपी पर घिरोर मैनपुरी व अरांव फिरोजाबाद में दो- दो मुकदमा दर्ज है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।